24 घण्टे ऑनलाइन

वहां अकेले जाना खतरे से खाली नहीं... बिहार में प्रचार न करने पर बोले आज़म खान

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले के दौरे पर पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान (Azam Khan) ने अगर योगी सरकार के तरफ से सुरक्षा दी जा रही है तो पूरी तरह से दी जाए। रविवार को मीडिया से बातचीत के…

24GhanteOnline
November 3, 2025
2 min read

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले के दौरे पर पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान (Azam Khan)  ने अगर योगी सरकार के तरफ से सुरक्षा दी जा रही है तो पूरी तरह से दी जाए। रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सियासी तंज भी कसते हुए कहा कि उन्हें वाई श्रेणी सुरक्षा से ज्यादा कुछ और कहा गया था। मगर अब वह इस मामले में कुछ ज्यादा नहीं बोलना चाहते। समाजवादी पार्टी के तरफ से बिहार विधानसभा में स्टार प्रचारक बनाए जाने के बावजूद वहां जाकर प्रचार क्यों नहीं किया? इस सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री ने कहा कि बिहार में जंगलराज है।

उन्होंने (Azam Khan) कहा कि ऐसे में वहां अकेले जाना खतरे से खाली नहीं। मगर उन्हें उम्मीद है कि बिहार में जंगलराज का अंत होगा। उन्होंने मीडिया के माध्यम से ही बिहार के लोगों से अपील की। कहा लोकतंत्र को बचाकर रखिए। किसी के बहकावे, जज्बाती नारों या धोखे में मत आइए।

जब तक इंसानियत जिंदा रहेगी तब तक मुल्क भी महफूज रहेगा। अपने दौरे पर पूर्व मंत्री ने बिलारी विधायक हाजी मो. फहीम, कुंदरकी के पूर्व विधायक हाजी मो. रिजवान, कांठ विधायक कमाल अख्तर और बांग्ला गांव स्थित क्लीनिक में पहुंचे।

आजम खान (Azam Khan)  के शहर में होने की जानकारी पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन (Former MP Dr. ST Hasan) को नहीं मिली। उन्होंने बताया कि आजम खान (Azam Khan)  के दौरे की उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। वह शहर से भी बाहर हैं। मालूम हो कि डॉ. एसटी हसन भी आजम खान (Azam Khan)  के करीबी नेताओं में गिने जाते थे।

2024 के लोकसभा चुनाव में डॉ. एसटी हसन का नामांकन के बाद टिकट कट गया था। इसके बाद से ही वह आजम खान (Azam Khan)  से नाराज चल रहे हैं। हालांकि आजम खान (Azam Khan)  के जेल से रिहा होने के बाद डॉ. एसटी हसन (Dr. ST Hasan) और आजम खान (Azam Khan) दोनों का लहजा एक दूसरे के लिए नर्म हुआ था।

आजम खान (Azam Khan)  ने अपने एक बयान में कहा था कि वह एसटी हसन को उनके घर जाकर मना लेंगे, लेकिन मुरादाबाद दौरे पर आए आजम खान (Azam Khan)  के कार्यक्रम की जानकारी ही पूर्व सांसद को नहीं मिली मुलाकात तो दूर की बात है। इसकी चर्चा सपा कार्यकर्ताओं के बीच भी होती रही।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…