24 घण्टे ऑनलाइन

आजम खान का जेल से बाहर आने का रास्ता हुआ साफ, पुलिसकर्मी अलर्ट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान (Azam Khan) मंगलवार को 23 माह बाद जिला कारागार से रिहा होंगे। रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट में जुर्माना जमा होने के बाद आधिकारिक मेल जिला कारागार सीतापुर पहुंच गई है। जिला कारागार ई मेल…

24GhanteOnline
September 23, 2025
2 min read

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान (Azam Khan) मंगलवार को 23 माह बाद जिला कारागार से रिहा होंगे। रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट में जुर्माना जमा होने के बाद आधिकारिक मेल जिला कारागार सीतापुर पहुंच गई है। जिला कारागार ई मेल पहुंचने के बाद कुछ देर में आजम खां रिहा होंगे। पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए हैं। 3-3 हजार के दो जुर्माने कोर्ट में जमा हुए हैं। करीब 1 घंटे में आजम जेल से बाहर आने की संभावना है।

बता दें कि आजम (Azam Khan) की रिहाई की खबर सुनकर मंगलवार सुबह 5 बजे से ही समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल वर्मा, समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर से आए आजम खां के समर्थक जुटने लगे। दिन चढ़ने के साथ जिला कारागार के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ी तो एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के साथ शहर कोतवाली, रामकोट, खैराबाद, बिसवां, सकरन व अन्य थानों की फोर्स बुलाई गई।

इसी बीच सुबह करीब सवा सात बजे आजम खां (Azam Khan) के बेटे अदीब खां जिला कारागार पहुंचे। करीब 15 मिनट रुकने के बाद वह जेल से बाहर निकले। उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार किया। वह सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के आवास पर चले गए। ऐसा बताया जा रहा है कि करीब 2 घन्टे बाद आजम खां की रिहाई होगी।

आजम खान (Azam Khan) के ऊपर दर्ज हैं 104 केस


आजम खान के ऊपर कुल 104 केस दर्ज हैं। इसमे रामपुर में 93 मामले।दर्ज हैं। सभी मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। आज उनकी रिहाई होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें