24 घण्टे ऑनलाइन

छत्तीसगढ़ के बैगा आदिवासी परिवारों को मिला राष्ट्रपति का न्योता, रिपब्लिक डे परेड में होगा शामिल

नई दिल्ली। देश 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) का जश्न मनाएगा। इस जश्न में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन की ओर से आदिवासी परिवारों (Tribal Family) को न्योता दिया गया है। छत्तीसगढ़ के कवर्धा के कुछ बैगा…

24GhanteOnline
January 23, 2025
2 min read

नई दिल्ली। देश 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) का जश्न मनाएगा। इस जश्न में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन की ओर से आदिवासी परिवारों (Tribal Family) को न्योता दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा के कुछ बैगा आदिवासी परिवारों (Baiga Tribal Family) को राष्ट्रपति भवन की ओर से न्योता दिया गया है। यह न्योता दिल्ली में गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह में शामिल होने के लिए दिया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से ऐसे तीन परिवारों को निमंत्रण भेजा गया है। इनमें एक परिवार जगातिन बैगा और उनके पति फूल सिंह का भी है। न्योता मिलने के बाद से ही उनका परिवार बहुत खुश है और दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा है। फूल सिंह का कहना है कि वह दिल्ली इससे पहले कभी नहीं गए।

राष्ट्रपति के साथ डिनर भी करेंगे आदिवासी परिवार


गणतंत्र दिवस की परेड (Republic Day Parade) का गवाह बनने के लिए तीनों परिवार दिल्ली जाएगा, जहां इनकी मुलाकात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी होगी। वे राष्ट्रपति के साथ खाना भी खाएंगे और प्रधानंमत्री आवास और संसद जैसे प्रसिद्ध जगह भी जाएंगे।

बता दें कि बैगा जनजाति (Baiga Tribal) विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के रूप में वर्गीकृत है। इस समुदाय के पास बुनियादी सुविधाएं तक नहीं है। यहां तक आजादी के बाद भी इनमें कई आदिवासी गांवों का विकास नहीं हो पाया। मालूम हो कि राष्ट्रपति मुर्मू भी आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…