ये हलवा मुंह में जाते ही दिखा देता है कमाल, स्वाद में हिट तो पोषण सुपरहिट
केला शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह कई लोगों की डाइट का नियमित हिस्सा होता है। केले को एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता है। केले का बना हलवा (Banana Halwa) भी स्वाद से भरपूर होने के साथ पौष्टिक होता है। आम तौर पर…
केला शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह कई लोगों की डाइट का नियमित हिस्सा होता है। केले को एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता है। केले का बना हलवा (Banana Halwa) भी स्वाद से भरपूर होने के साथ पौष्टिक होता है। आम तौर पर घरों में आटे, मूंग, गाजर का हलवा बनता है, लेकिन कम ही लोगों ने थाली में केले का हलवा देखा होगा। मीठा खाने के शौकीन लोगों के लिए यह शानदार डिश है। आपने अगर व्रत रखा है और फलाहार में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो इस पर भरोसा जताया जा सकता है। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है।
केले का हलवा (Banana Halwa) बनाने की सामग्री
पके केले – 3
सूजी (रवा) – 1 कप
केसर – 1 चुटकी
चीनी – 1 कप
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
दूध पानी का मिश्रण – 3 कप
काजू – 8-10
किशमिश – 1 टेबल स्पून
घी – 2 टेबल स्पून
केले का हलवा (Banana Halwa) बनाने की विधि
- सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- इसके बाद केले के छिलके उतार लें और उनके टुकड़े कर एक बाउल में डालकर ठीक तरह से मैश कर लें।
- जब कड़ाही का घी पिघल जाए तो उसमें काजू और किशमिश को डालकर भून लें।
- इसके बाद इसमें सूजी डालें और उसे तब तक भूनें जब तक कि उसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए।
- अब एक बाउल में दूध पानी डालर उसमें चीनी, केसर और इलायची पाउडर डालकर घोल लें।
- इसके बाद इसमें मैश किए हुए केले डाल दें। अब एक अलग बर्तन में इस मिश्रण को डालकर पकाएं।
- इसे तब तक पकाना है जब तक कि इसमें एक उबाल न आ जाए। इसके बाद केले-दूध के इस मिश्रण को भुनी हुई सूजी में डालकर करछी से मिक्स कर दें।
- इसके बाद इसे चलाते हुए तब तक पकाना है जब तक कि सूजी सारा गीलापन न सोख ले।
- अब गैस बंद कर दें और हलवे को ढककर रख दें। तैयार है केले का हलवा Banana Halwa)। इसे काजू-किशमिश से गार्निश कर सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
