Bankipur By-Election: बाजी पलटते दिख रहे PK, आठवें चरण के बाद सबसे आगे
पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव (Bankipur By-Election) की मतगणना के आठवें चरण के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने बढ़त बनाए रखी है। निर्वाचन आयोग के रुझानों के…

पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव (Bankipur By-Election) की मतगणना के आठवें चरण के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने बढ़त बनाए रखी है। निर्वाचन आयोग के रुझानों के अनुसार, आठवें राउंड की मतगणना पूरी होने तक वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा से 4,556 मतों से आगे चल रहे हैं। मतगणना अभी जारी है।
आठवें चरण तक मिले रुझानों के अनुसार जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को 15,637 मत मिले हैं। भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 11,081 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 2,991 मत मिले हैं।
शुरुआती चरणों से ही मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है और प्रत्येक राउंड के साथ मतों के अंतर में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि आठवें चरण के बाद प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त कायम रखी है।
मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जारी है। मतगणना केंद्र पर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवार और उनके अभिकर्ता मौजूद हैं तथा निर्वाचन आयोग की निगरानी में मतों की गिनती की जा रही है। अंतिम परिणाम सभी चरणों की मतगणना पूरी होने के बाद घोषित किया जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
