24 घण्टे ऑनलाइन

धन के भंडार भरे रहेंगे धारण करें रुद्राक्ष, जाने चमत्कारी लाभ

शास्त्रों के अनुसार रुद्राक्ष (Rudraksh) की शिव के अश्रुओं से उत्पन हुआ है. रुद्राक्ष का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. अलग अलग मनोकामना की सिद्धि के लिए अलग प्रकार के रुद्राक्ष को धारण करना चाहिए. रुद्राक्ष एक मुखी…

24GhanteOnline
November 6, 2025
2 min read

शास्त्रों के अनुसार रुद्राक्ष (Rudraksh) की शिव के अश्रुओं से उत्पन हुआ है. रुद्राक्ष का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. अलग अलग मनोकामना की सिद्धि के लिए अलग प्रकार के रुद्राक्ष को धारण करना चाहिए. रुद्राक्ष एक मुखी से लेकर इक्कीस मुखी तक होते हैं. लेकिन जानकारी के आभाव में लोग बिना किसी जानकारी के कोई भी रुद्राक्ष पहन लेते हैं. रुद्राक्ष यदि असली हो और सही तरीके से धारण किया गया हो तो व्यक्ति के जीवन में खुशहाली छा जाती है. धन के भंडार भर जाते हैं और जीवन में अपार सफलता प्राप्त होती है. रुद्राक्ष (Rudraksh) धारण करने वाले व्यक्ति के जीवन से भय समाप्त हो जाता है. अलग अलग संख्या के मुख वाले रुद्राक्ष के लाभ अलग अलग होते हैं.

एक मुखी रुद्राक्ष (Ek Mukhi Rudraksh) - एक मुखी रुद्राक्ष धारण करने से अनेक स्वास्थय लाभ होते हैं. ब्लड प्रेशर, सिर दर्द, आँखों या हड्डियों से संबंधित शारीरिक कष्ट के लिए एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें. एक मुखी रुद्राक्ष धारण करने वाले व्यक्ति के जीवन में आत्मविश्वाश बढ़ता है जिससे वह उत्तम निर्णय ले पाते हैं.

दो मुखी रुद्राक्ष (Do Mukhi Rudraksh) - जो लोग मानसिक रूप से कमजोर और परेशान रहते हैं उनको दो मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए. दो मुखी रुद्राक्ष कुंडली में चन्द्रमा को मजबूत करता है. जिससे जातक को मानसिक शांति प्राप्त होती है.

तीन मुखी रुद्राक्ष (Teen Mukhi Rudraksh) - पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपना मंगल मजबूत करने के लिए तीन मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए. इससे शारीरिक बल भी बढ़ता है और चेहरे पर अलग ही तेज देखने को मिलता है.

चौमुखी रुद्राक्ष (Chaumukhi Rudraksh) - मान्यता है कि चार मुखी रुद्राक्ष ब्रह्मा जी का रूप है. यह ज्ञान और बुद्धि को बढ़ाने के साथ साथ मनुष्य को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष भी प्रदान करता है. बुध गृह कमजोर होने पर चौमुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए.

पंचमुखी रुद्राक्ष (Panchmukhi Rudraksh) - जीवन में सुख समृद्धि और धन वैभव प्राप्त करने के लिए पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए. इससे आपके जीवन में समृद्धि आएगी और आपकी राशि का वृहस्पति ग्रह मजबूत बनेगा. वृहस्पति ग्रह मजबूत होने पर व्यक्ति के जीवन से तनाव दूर होता है और उसे संतान सुख भी समय प्राप्त होता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…