किस्मत के बंद दरवाजे खोलता है कपूर का ये उपाय, दूर होगी घर से दरिद्रता
ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि घर के मेन गेट का पूरे मकान से गहरा संबंध होता है। इसके माध्यम से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा घर के भीतर प्रवेश करती है। ऐसे में घर पर पॉजिटिविटी को बढ़ाने के लिए…

ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि घर के मेन गेट का पूरे मकान से गहरा संबंध होता है। इसके माध्यम से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा घर के भीतर प्रवेश करती है। ऐसे में घर पर पॉजिटिविटी को बढ़ाने के लिए उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है। कपूर (Camphor) के बिना पूजा अधूरी मानी है। इसमें ऊर्जा को शुद्ध और पवित्र करने की ताकत होती है। कपूर को पानी के साथ मिलाकर मुख्य द्वार पर छिड़कने से यह सुरक्षा कवच का काम करता है। आइए ज्योतिषाचार्य रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कपूर (Camphor) का पानी मुख्य द्वार पर छिड़कने के क्या फायदे हैं।
ऊर्जा का शुद्धिकरण
घर का प्रवेश द्वार बाहरी वातावरण और घर के बीच ऊर्जा के केंद्र का बिंदु होता है। मुख्य द्वार पर कपूर (Camphor) का पानी छिड़कने से घर में आने वाली ऊर्जा शुद्ध हो जाती है। अशुभ प्रभाव दूर हो जाता है।
बाधाएं होती हैं दूर
जीवन में बाधाओं और चुनौतियों के लिए अशुभ ग्रहों को जिम्मेदार माना जाता है। ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए मुख्य द्वार पर कपूर का पानी छिड़कना एक प्रभावी उपाय है। यह पानी घर से नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है। अगर आप नियमित कपूर के पानी का छिड़काव करते हैं तो जीवन में सफलता के मार्ग खुलने लगते है।
सुख-समृद्धि में होती है वृद्धि
घर के मुख्य द्वार पर कपूर का पानी छिड़कने से ग्रहों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आकर्षित होती है।
मानसिक शांति को बढ़ावा मिलता है
कपूर में शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से शांत और सुखदायक गुण होते हैं। कपूर का पानी मुख्य दरवाजे पर छिड़कने से घर में शांत वातावरण को बढ़ावा मिलता है। कपूर की सुगंध मन को शुद्ध करती है।
दैवीय आशीर्वाद मिलता है
मुख्य दरवाजे पर कपूर का पानी छिड़कने से दैवीय आशीर्वाद मिलता है। साथ ही जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
