24 घण्टे ऑनलाइन

पहलगाम के बाद भारत की पाकिस्तान पर 'कार्रवाई, पल भर में कराची हुआ 'धराशाई'

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर 5 बड़े एक्शन ले लिए। जिसके बाद गुरुवार को पाकिस्तान पर इसका बड़ा असर देखने को मिला है। खासकर कराची पूरी तरह से धराशाई होता हुआ दिखाई दिया। वास्तव में पहलगाम में हुए आतंकी घटना के…

24GhanteOnline
April 24, 2025
2 min read

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर 5 बड़े एक्शन ले लिए। जिसके बाद गुरुवार को पाकिस्तान पर इसका बड़ा असर देखने को मिला है। खासकर कराची पूरी तरह से धराशाई होता हुआ दिखाई दिया। वास्तव में पहलगाम में हुए आतंकी घटना के बाद भारत ने 5 प्रमुख फैसले लिए हैं। जिसमें सिंधु जल संधि को खत्म करना, वाघा बॉर्डर को बंद करना, सार्क वीजा छूट को बंद ​करना आदि शामिल है। इन फैसलों के बाद पाकिस्तान के शेयर बाजार (Stock Market) में बड़ी गिरावट देखी गई। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान का शेयर बाजार खुलने के 5 मिनट के भीतर 2500 अंकों से ज्यादा धराशाई हो गया। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर पाकिस्तान के शेयर बाजार में किस तर​ह के आंकड़े देखने को मिले हैं।

5 मिनट में 2,500 अंक टूटा शेयर बाजार (Stock Market) 


स्थानीय शेयर बाजारों (Stock Market) ने भारत द्वारा दशकों पुराने जल-बंटवारे के समझौते, सिंधु जल संधि को अचानक निलंबित करने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। आक्रामक कूटनीतिक कदमों के साथ, भारत ने वाघा सीमा को बंद कर दिया, पाकिस्तानी रक्षा कर्मियों को निष्कासित कर दिया, और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए SAARC वीजा छूट को समाप्त कर दिया।

अब मिट्टी में मिलाने का वक्त आ गया है… मधुबनी से आतंकियों को PM मोदी की चेतावनी


क्षेत्रीय अस्थिरता और संभावित प्रतिशोधात्मक उपायों के डर से निवेशकों की ओर से रिस्क कम करने के कारण इंडेक्स खुलने के पहले 5 मिनट के भीतर लगभग 2,565 अंक गिर गया और 114,740.29 अंकों पर आ गया। अगर बात मौजूदा समय की करें तो कराची स्टॉक एक्सचेंज 1260 अंक यानी एक फीसदी से ज्यादा की गिराव के साथ 1,15,960 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

पाकिस्तान की इन कंपनियों में गिरावट


कमर्शियल बैंकों में 699.02 अंक, तेल और गैस कंपनियों में 312.76 अंक, सीमेंट में 240 अंक, इंवेस्टमेंट बैंक / इंवेस्टमेंट कंपनियां / सिक्योरिटीज कंपनियां के शेयरों में 215.98 अंक, और खाद कंपनियों के शेयरों में 215.57 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। सबसे ज्यादा नुकसान वाली कंपनियों की बात करें तो बीडब्ल्यूसीएल 10 फीसदी क गिरावट देखने को मिली है।

वहीं दूसरी ओर एजीएल के शेयर 8.40 फीसदी गिरावट देखी गई। ईएफयूजी में 8.38 फीसदी, जीएडीटी में 5.91 फीसदी और पीओएमएल के शेयर में 5.38 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…