राम मंदिर की सुरक्षा में बड़ी चूक, चश्मे में लगे कैमरे से खींच रहा था परिसर की फोटो
अयोध्या। राम मंदिर ( Ram Mandir) की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति अपने चश्मे में लगे कैमरे से छिपकर मंदिर के अंदर की फोटो खींच रहा था। उसे पुलिसकर्मियों ने फोटो खींचते हुए पकड़ लिया। अब खुफिया…
अयोध्या। राम मंदिर ( Ram Mandir) की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति अपने चश्मे में लगे कैमरे से छिपकर मंदिर के अंदर की फोटो खींच रहा था। उसे पुलिसकर्मियों ने फोटो खींचते हुए पकड़ लिया। अब खुफिया एजेंसी उससे पूछताछ कर रही है। वहीं सुरक्षा अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार को एक शख्स रामलला (Ramlala) के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा था। उसने कैमरों वाला चश्मा भी लगा रखा था। इतना ही नहीं उसने मंदिर परिसर के सभी चेकिंग प्वाइंट को पार कर लिया था, लेकिन सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ नहीं पाए। उसके बाद वो राम मंदिर ( Ram Mandir) परिसर में फोटो खींचने लगा। जब वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे फोटो खींचते हुए देखा तो तुरंत पकड़ लिया और उसे खुफिया एजेंसी को सौंप दिया गया। उसने जो चश्मा पहना हुआ था, उसके फ्रेम के दोनों किनारों पर कैमरे लगे हुए हैं, जिनसे बड़ी आसानी से फोटो खींची जा सकती है।
बेहद सख्त है राम मंदिर (Ram Mandir) की सुरक्षा-व्यवस्था
अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था की जिम्मेदारी यूपी सरकार द्वारा गठित स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF) के हाथ में है। एसएसएफ को पीएसी और यूपी पुलिस के श्रेष्ठ जवानों को मिलाकर तैयार किया गया है। इन जवानों को स्पेशल ट्रेनिंग दिए जाने के बाद उन्हें राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात किया गया है।
इससे पहले रामलला की सुरक्षा में सीआरपीएफ की छह बटालियन और पीएसी की 12 कंपनी तैनात थीं। इस स्पेशल फोर्स के गठन के समय ही इसका उद्देश्य और जिम्मेदारी तय कर दी गई थी। लिहाजा अब अयोध्या में रामलला की सुरक्षा समेत प्रदेश के संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा में इन्हें तैनात किया जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
