24 घण्टे ऑनलाइन

इस कारण नहीं मिल रहा ममता का सुख, करें ये समाधान

पूर्वजन्म या इस जन्म में जाने अनजाने में सर्पहत्या या सर्प के प्रति किये गए अपराध के कारण संतान की प्राप्ति नहीं होती है। सर्प दोष (Sarp Dosh) की पहचान के लिए अपनी जन्म पत्रिका में यदि निम्न योग का निर्माण हो रहा तो…

24GhanteOnline
March 13, 2026
2 min read

पूर्वजन्म या इस जन्म में जाने अनजाने में सर्पहत्या या सर्प के प्रति किये गए अपराध के कारण संतान की प्राप्ति नहीं होती है। सर्प दोष (Sarp Dosh) की पहचान के लिए अपनी जन्म पत्रिका में यदि निम्न योग का निर्माण हो रहा तो समझना चाहिए के सर्प दोष (sarp dosh) के कारण संतान नहीं हो रही है।

1. पंचम में स्थित राहु को मंगल पूर्ण दृष्टि से देखे अथवा राहु मेष या वृश्चिक राशि में हों।

2. पंचमेश राहु के साथ कहीं भी हो तथा पंचम में शनि हो और शनि, मंगल को चंद्रमा देखे।

3. संतानकारक अर्थात पंचम कारक गुरू राहु के साथ हो और पंचमेश निर्बल हों तथा लग्नेश व मंगल साथ-साथ हों।

4. गुरू व मंगल एक साथ हों, लग्न में राहु हो तथा पंचमेश 6, 8, 12 में हो तो सर्प शाप के योग हैं।

5. पंचम स्थान में मिथुन, कन्या राशि हो, मंगल अपने ही नवांश में हो, लग्न में राहु व गुलिक हो।

6. पंचम में मेष, वृश्चिक राशि हो, पंचमेश मंगल, राहु के साथ हों या पंचमेश मंगल से बुध की दृष्टि हो।

7. पंचम में सूर्य, मंगल, शनि या राहु, बुध, गुरू एकत्र हों और लग्नेश व पंचमेश निर्बल हों।

8. लग्नेश व राहु एक साथ हों, पंचमेश व मंगल भी एक साथ हों तथा गुरू राहु भी एक साथ हों। उपरोक्त योगों के कारण संतान नहीं होती या जीवित नहीं रहती।

क्या करें - उपरोक्त दोष के निवारण हेतु नाग पूजा परंपरानुसार करें। नागराज की मूर्ति की प्रतिष्ठा करें अथवा सोने की नाग मूर्ति बनवाकर प्रतिदिन पूजा करें। तत्पश्चात, गोदान, भूमिदान, तिलदान, सुवर्ण दान अपनी सामथ्र्य के अनुसार करें। ऐसा करें से सर्प दोष का प्रभाव क्षीण हो जाता है और संतान की प्राप्ति होती है। सर्प दोष के निवारण के लिए प्रतिदिन करें इस मंत्र का जप

नमोऽस्तु सर्पेभ्यो ये के च पृथिवी मनु ये अंतरिक्षे ये देवि तेभ्य: सर्पेभ्यों नम:।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…