24 घण्टे ऑनलाइन

जो सलमान के साथ काम करेगा उसे..., बिश्नोई गिरोह ने कपिल शर्मा को दी चेतावनी

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कनाडा स्थित कैफे हाउस पर एक महीने में दूसरी बार गोलीबारी हुई है। इस घटना की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। बिश्नोई गिरोह ने कपिल शर्मा को चेतावनी दी है कि सलमान…

24GhanteOnline
August 8, 2025
2 min read

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के  कनाडा स्थित कैफे हाउस पर एक महीने में दूसरी बार गोलीबारी हुई है। इस घटना की  जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। बिश्नोई गिरोह ने कपिल शर्मा को चेतावनी दी है कि सलमान खान को शो में बुलाने के कारण उनके रेस्टोरेंट को निशाना बनाया गया। धमकी देते हुए साफ-साफ कहा गया है कि सलमान के साथ काम करने वाले किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार  इस ऑडियो क्लिप को बिश्नोई गैंग के एक गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने रेकॉर्ड किया है। इसमें कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को चेतावनी देता दिख रहा। इस चेतावनी में सलमान के साथ काम करने वाले किसी भी डायरेक्टर, प्रड्यूसर या कलाकार को गोली मार देने की बात कही जा रही है।

गैंगस्टर ने कहा है कि  कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के रेस्टोरेंट पर दोनों बार गोलीबारी इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने नेटफ्लिक्स शो पर सलमान खान को  होस्ट के लिए इन्वाइट किया था। याद दिला दें कि सलमान खान ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 3 के पहले एपिसोड में नजर आए थे।सलमान लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं और उनके घर पर भी हमला किया जा चुका है। इसी के साथ उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी जा चुकी है। मामले की बात की जाएं तो ये साल 1998 में काले हिरण के शिकार से जुड़ा है। बताया जाता है कि काले हिरण बिश्नोई समुदाय के लिए पूजनीय है।

गैंगस्टर ने दी गई हिदायत में कहा है कि सलमान के साथ काम करने वाला कोई भी व्यक्ति अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार होगा। इस धमकी में साफ शब्दों में कहा है, ‘अगर कोई सलमान (Kapil Sharma) के साथ काम करता है, चाहे वह छोटा-मोटा एक्टर हो या छोटा-मोटा निर्देशक, हम किसी को नहीं छोड़ेंगे। हम उसे मार डालेंगे।’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…