24 घण्टे ऑनलाइन

उत्तराखंड निकाय चुनाव में बीजेपी की सुनामी में सभी दलों का सूपड़ा साफ, 10 नगर निगम में मेयर जीते

देहारादून। उत्तराखंड निकाय चुनाव (Uttarakhand Civic Elections) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सुनामी ने सभी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया है। बीजेपी ने उत्तराखंड की 11 नगर निगमों में से 10 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि…

24GhanteOnline
January 26, 2025
2 min read

देहारादून। उत्तराखंड निकाय चुनाव (Uttarakhand Civic Elections) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सुनामी ने सभी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया है। बीजेपी ने उत्तराखंड की 11 नगर निगमों में से 10 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। देहरादून नगर निगम सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने एक लाख से ज्यादा वोटों के मार्जिन से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल को आसानी से हरा दिया।

ऋषिकेश नगर निगम से BJP के शंभू पासवान, हरिद्वार से बीजेपी के किरन जयसवाल, रुद्रपुर से बीजेपी की अनिता देवी अग्रवाल, कोटद्वार से बीजेपी के शैलेंद्र रावत, हल्द्वानी से बीजेपी के गिरिराज सिंह बिष्ट, काशीपुर से बीजेपी के दीपक बाली, अल्मोड़ा से बीजेपी के अजय वर्मा, पिथौरागढ़ से बीजेपी की कल्पना देवलाल ने जीत हासिल की है। जबकि एक मात्र सीट श्रीनगर पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी ने जीत दर्ज की है।

बता दें कि उत्तराखंड में कुल 100 शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदान 23 जनवरी को हुआ, जिसमें 11 नगर निगम, 43 नगर परिषद और 46 नगर पंचायतें शामिल थी। 5405 उम्मीदवारों ने चुनाव में भाग लिया। 11 महापौर पदों के लिए कुल 72 उम्मीदवार, नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 445 और नगर निगम पार्षद पदों के लिए 4888 उम्मीदवार मैदान में थे।

‘क्या ममता कुलकर्णी किन्नर हैं…’ एक्ट्रेस महामंडलेश्वर बनीं तो बरसीं जगद्गुरु हिमांगी सखी


राज्य के चुनाव आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में 30,29, 000 मतदाता हैं। मतदान के लिए 1,515 मतदान केंद्रों और 3,394 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए 25,800 सुरक्षाकर्मी और 16,284 मतदान कर्मी तैनात किए गए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…