24 घण्टे ऑनलाइन

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के पीए की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पीए पर चार राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंद्रनाथ को सीने में तीन गोलियां लगी। यह…

24GhanteOnline
May 6, 2026
2 min read

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के पीए की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पीए पर चार राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंद्रनाथ को सीने में तीन गोलियां लगी। यह वारदात देर रात मध्यमग्राम में हुई। चंद्रनाथ सुवेंदु अधिकारी के काफी करीबी थे। वो पिछले पांच साल से सुवेंदु के साथ साए की तरह रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ को मध्यमग्राम में तब निशाना बनाया गया जब वे कुछ लोगों के साथ सार्वजनिक स्थान पर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने बेहद करीब से गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उधर, अपने पीए की हत्या की खबर मिलते ही सुवेंदु अधिकारी मध्यमग्राम के लिए निकल चुके हैं। इस घटना के बाद सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) घटनास्थल के लिए निकल गए हैं। बताया जा रहा है कि अंधाधुंध फायरिंग से चंद्र नाथ रथ से छलनी किया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पॉइंट ब्लेंक रेंज से गोली मारी गई है।

घटना के बाद मौके पर उच्च पुलिस अधिकारी पहुंच रहे हैं। बता दें कि मध्यग्राम पुलिस और एयरपोर्ट पुलिस के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे हैं। चंद्रनाथ एक काली स्कॉर्पियो में थे और हमलावरों ने बाइक से निशाना बनाया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, फायरिंग बाइक सवार बदमाशों ने की। कार की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें शीशे पर गोलियों के निशान दिख रहे हैं। यह भी पता चला है कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी।

हिंसा की इस वारदात को लेकर बीजेपी ने टीएमसी पर हमला बोला है। बीजेपी का कहना है कि चुनाव में हार से टीएमसी बौखला गई है। चंद्रनाथ की हत्या के पीछे टीएमसी का हाथ है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।