24 घण्टे ऑनलाइन

BJP नेता वीके मल्होत्रा का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रृद्धांजलि

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली बीजेपी के प्रथम अध्यक्ष वीके मल्होत्रा (VK Malhotra) का मंगलवार को 94 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। दिवंगत नेता को पुष्पांजलि अर्पित…

24GhanteOnline
September 30, 2025
2 min read

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली बीजेपी के प्रथम अध्यक्ष वीके मल्होत्रा (VK Malhotra) का मंगलवार को 94 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। दिवंगत नेता को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, जेपी नड्डा समेत कई लोग उनके सरकारी आवास पहुंचे। सीनियर नेता के निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।

वरिष्ठ नेता के निधन की जानकारी पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। उन्होंने कहा कि सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए वह हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहे हैं।

पार्टी अध्यक्ष वीरेद्र सचदेवा ने जानकारी देते हुए कहा कि अत्यंत दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली बीजेपी के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा (VK Malhotra) का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया है। वे 94 साल के थे। इसके आगे उन्होंने लिखा कि विजय कुमार मल्होत्रा हमेशा सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होने दिल्ली में संघ की विचारधारा को फैलाने के लिए जनसंघ काल से बहुत काम किया। सचदेवा ने कहा कि उनका जीवन हम सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरणा देता रहा है और देता रहेगा।

पार्टा अध्यक्ष ने कहा कि विजय कुमार मल्होत्रा जी (VK Malhotra) दिल्ली के पहले विकास पुरुष थे। उन्होंने दिल्ली का सबसे पहला फ्लाईओवर बनवाया था, जो पटेल नगर को मोती नगर से जोड़ता था। इस फ्लाईओवर का निर्माण 1970-75 के अपने मुख्य कार्यकारी पार्षद के सेवाकाल में करवाया था।

पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुख


प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ नेता विजय मल्होत्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। पीएम ने एक्स पर लिखा कि वे जमीन से जुड़े ऐसे नेता थे, जिन्हें जनता के मुद्दों की गहरी समझ थी। दिल्ली में पार्टी को सशक्त बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। संसद में अपनी सक्रियता और योगदान के लिए भी वे सदैव याद किए जाएंगे। पीएम मोदी ने मल्होत्रा के परिवार और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…