24 घण्टे ऑनलाइन

जिला मुख्यालयों पर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन स्थगित

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा की ओर से बुधवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होने वाले विरोध प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है। भाजपा नेता व महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के…

24GhanteOnline
May 13, 2026
1 min read

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा की ओर से बुधवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होने वाले विरोध प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है। भाजपा नेता व महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) के निर्देश पर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध कार्यक्रम स्थगित किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के सांसद व द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति की गई अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम तय था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें