15 मिनट नागा साधुओं को दे दो, सबसे पहले यूपी के मुल्ले..., बीजेपी के फायर ब्रांड नेता ने दिया विवादित बयान
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड विधायक टी राजा सिंह (BJP MLA T Raja Singh) अपने विवादित भाषणों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले फिर एकबार भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड विधायक टी राजा सिंह (BJP MLA T Raja Singh) अपने विवादित भाषणों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले फिर एकबार भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के छोटे भाई और एआईएमआईएम अकबरुद्दीन ओवैसी (Akbaruddin Owaisi) के ’15 मिनट’ वाले विवादित बयान के उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, कि ’15 मिनट नागा साधुओं (Naga Sadhus) को दे दो, सबसे पहले यूपी के मुल्ले साफ हो जाएंगे। आपको बता दें कि उन्होंने खुद अपने इस भाषण का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है।
टी राजा सिंह (T Raja Singh) कहते हैं कि तुम लोग क्या कहते हो? ’15 मिनट दे दो। पुलिस को हटा दो। 100 करोड़ हिंदुओं को खत्म कर देंगे।’ ऐसा बोलने वालों, आज उत्तर प्रदेश में महाकुंभ चल रहा है। करोड़ों हिंदू पवित्र नदी में जाकर स्नान कर रहे हैं। साधु-शंत जा रहे हैं स्नान करने के लिए। उन्हीं साधुओं में एक शंत आते हैं नागा साधु। नागा साधुओं का इतिहास देखें तो जब-जब सनातन पर संकट आया तो इन्हीं नागा साधुओं ने तलवार उठाई। भाला और त्रिशूल उठाकर हमारे नागा साधुओं ने मुल्लों का सर उठाने का काम किया है।’
ओवैसी पर पलटवार करते हुए राजा सिंह (T Raja Singh) आगे कहते हैं कि ’15 मिनट चाहिए? अगर हमारे नागा साधुओं को 15 मिनट दे दिया जाए तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश का मुल्ला साफ हो जाएगा। अगर हमारे नागा साधुओं को हैदराबाद भेज दिया जाए तो यहां 15 मिनट भौंकने वाले कुत्ते यहां से भागकर पाकिस्तान चले जाएंगे। हिंदुओं से कभी मत टकराना। हिंदू जब-जब उठा है इतिहास लिखा है।
क्या कहा था जूनियर ओवैसी ने?
2012 में तेलंगाना के चंद्रयानगुट्टा से विधायक अकबरुद्दीन ने कहा था, ‘हिदुस्तान हम 25 करोड़ हैं, तुम 100 करोड़ हो न, ठीक है तुम तो हमसे इतने ज्यादा हो, 15 मिनट के लिए पुलिस को हटा लो हम बता देंगे कि किसमें हिम्मत है और कौन ताकतवर है। अकबरुद्दीन पर इस बयान की वजह से केस भी दर्ज हुआ था। वे जेल भी गए थे, लेकिन बाद में कोर्ट ने उन्हें संदेह के आधार पर बरी कर दिया था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
