24 घण्टे ऑनलाइन

कुंडली में गुरु और शुक्र कर रहे हैं परेशान, तो जरूर करें काली हल्दी से जुड़ा ये उपाय

हिंदू धर्म में हल्दी को काफी शुभ माना जाता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ ज्योतिषीय उपायों में भी उपयोग में लाई जाती है। कई धार्मिक अनुष्ठानों में पीली हल्दी का उपयोग किया जाता है। धार्मिक विश्वास है कि हल्की…

24GhanteOnline
June 18, 2026
2 min read

हिंदू धर्म में हल्दी को काफी शुभ माना जाता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ ज्योतिषीय उपायों में भी उपयोग में लाई जाती है। कई धार्मिक अनुष्ठानों में पीली हल्दी का उपयोग किया जाता है। धार्मिक विश्वास है कि हल्की से जुड़े अनुष्ठान करने से धन, सुरक्षा और व्यावसायिक समस्याओं को हल होता है, लेकिन आज हम आपको काली हल्दी (Black Turmeric) के धार्मिक व ज्योतिषीय महत्व के बारे में बताएं। इससे जुड़े कुछ ज्योतिषीय उपाय करने से भी आप जीवन में सुख, शांति और समृद्धि पा सकते हैं। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

दूर होती है वित्तीय समस्या


काली हल्दी (Black Turmeric) से जुड़े उपाय करने से जातक के जीवन से वित्तीय कठिनाई दूर होती है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है। यदि आप अपनी वित्तीय स्थिति ठीक करना चाहते हैं तो पीले कपड़े में काली हल्दी, गोमती चक्र, कौड़ी और एक चांदी का सिक्का लपेटकर अलमारी में रखना चाहिए। इससे आर्थिक लाभ होता है।

दूर होगी नकारात्मकता


7, 9 या 11 काली हल्दी (Black Turmeric) की गांठों को एक साथ बांधकर शुद्ध करके माला पहनने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। धन की रुकावट दूर होती है। व्यापार में मुनाफा होने लगता है।

सिंदूर के साथ रखें काली हल्दी (Black Turmeric) 


गुरु पुष्य नक्षत्र में काली हल्दी (Black Turmeric) को सिंदूर में रखना चाहिए और इसे किसी लाल रंग के कपड़े में लपेटकर रखना चाहिए। कपड़े में कुछ सिक्के भी रखना चाहिए। ऐसा करने से धन में बढ़ोतरी होती है।

केसर के जल में प्रवाहित करें काली हल्दी (Black Turmeric) 


यदि व्यापार में हानि हो रही है तो काली हल्दी (Black Turmeric) को पीसकर केसर के साथ-साथ पवित्र नदी का जल प्रवाहित करें। इसके अलावा काली हल्दी से कार्यस्थल पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। ऐसा करने से भी आर्थिक लाभ होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…