24 घण्टे ऑनलाइन

मांझा बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट, मालिक समेत 3 की मौत

बरेली। जिले के किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज इलाके में पतंग का मांझा बनाने वाली फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका (Blast) हुआ, जिसमें माझा बनाने के लिए गंधक और पोटाश मिलाते वक्त ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में फैक्ट्री मालिक और एक…

24GhanteOnline
February 7, 2025
2 min read

बरेली। जिले के किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज इलाके में पतंग का मांझा बनाने वाली फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका (Blast) हुआ, जिसमें माझा बनाने के लिए गंधक और पोटाश मिलाते वक्त ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में फैक्ट्री मालिक और एक कारीगर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

धमाका (Blast) इतना तेज था कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस बल ने तुरंत ही घायल को अस्पताल भिजवाया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक थाना किला क्षेत्र के बाकरगंज में मांझा बनाने की एक फैक्ट्री में सुबह गंधक, पोटाश और कांच को मिलाया जा रहा था तभी ब्लास्ट हुआ।

धमाके में फैक्ट्री मालिक अतीक रजा और कारीगर सरताज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अंदर काम कर रहे कारीगर फैजान बुरी तरह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

LoC पर घुसपैठ कर रहे 7 पाकिस्तानी ढेर, कुख्यात BAT के आतंकी भी शामिल


धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कुछ लोगों को लगा कि गैस सिलेंडर फट गया है, लेकिन जब उन्होंने देखा कि फैक्ट्री में आग लगी है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मौके से कुछ नमूने भी लिए हैं। सीओ सेकेंड संदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फैक्ट्री में केमिकल मिलाते समय धमाका हुआ। पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह फैक्ट्री वैध थी या अवैध रूप से चलाई जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की फैक्ट्रियां बस्ती के बीच चल रही हैं, जो बेहद खतरनाक है। ऐसे में अगर प्रशासन पहले ही इस पर ध्यान देता तो शायद यह हादसा टल सकता था। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…