24 घण्टे ऑनलाइन

मस्जिद के पास दो स्कूटी में जोरदार ब्लास्ट, 5 घायल; SHO सहित 5 सस्पेंड

कानपुर के मेस्टन रोड स्थित मिश्री बाजार में बुधवार देर शाम मस्जिद से थोड़ी दूरी पर अचानक दो स्कूटी में जोरदार धमाका (Blast) हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के दुकानदार और राहगीर घबरा गए। धमाके में पांच लोग…

24GhanteOnline
October 9, 2025
2 min read

कानपुर के मेस्टन रोड स्थित मिश्री बाजार में बुधवार देर शाम  मस्जिद से थोड़ी दूरी पर अचानक दो स्कूटी में जोरदार धमाका (Blast) हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के दुकानदार और राहगीर घबरा गए। धमाके में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज नज़दीकी अस्पताल में चल रहा है। वहीं, इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें उड़ने लगीं। हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि यह कोई आतंकी हमला नहीं था, बल्कि यह लो इंटेंसिटी (कम क्षमता) ब्लास्ट (Blast) था, जो अवैध पटाखों से जुड़ा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि मौके से ऐसे सुबूत मिले हैं, जिनसे साफ है कि यह पटाखों से संबंधित विस्फोट (Blast) था। इस घटना के बाद कानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इलाके में 18 दुकानों और गोदामों में सर्च ऑपरेशन चलाया। अब तक दो गोदाम सील किए जा चुके हैं, जहां अवैध रूप से पटाखे रखे गए थे।

SHO सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित


धमाके के बाद पुलिस प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए हैं। मूलगंज थाना प्रभारी (SHO) सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, सर्किल के एसीपी को भी हटा दिया गया है। आरोप है कि थाना घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित था, फिर भी क्षेत्र में पर्याप्त निगरानी नहीं रखी गई, जिससे अवैध पटाखों का भंडारण चल रहा था।

फिलहाल, पुलिस ने 12 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कानपुर जैसे व्यस्त और घनी आबादी वाले क्षेत्र में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब मिश्री बाजार और आसपास के इलाकों में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने की तैयारी में जुट गई है, ताकि इस तरह की घटनाओं को भविष्य में रोका जा सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें