24 घण्टे ऑनलाइन

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…

24GhanteOnline
August 25, 2026
2 min read
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप प्रोग्राम है, जिसमें युवाओं को शहर के प्रशासन, गवर्नेंस और डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा।

इस फेलोशिप के तहत कुल 50 युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित फेलो को हर महीने 61,500 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। फेलोशिप पूरी होने पर उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

किसी भी विषय में बैचलर डिग्री रखने वाले और 28 साल से कम उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को मराठी पढ़ने, लिखने और बोलने की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। हिंदी और अंग्रेजी की सामान्य समझ के साथ कंप्यूटर और इंटरनेट के बेसिक ज्ञान की भी आवश्यकता है।

BMC के साथ मिलेगा 12 महीने काम का अनुभव

चयनित फेलो 12 महीने तक BMC के साथ काम करेंगे। इस दौरान उन्हें सिविक गवर्नेंस, पॉलिसी, लीडरशिप और शहर के विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स को करीब से समझने का मौका मिलेगा। BMC का उद्देश्य युवाओं को प्रशासनिक कामकाज का व्यावहारिक अनुभव देकर भविष्य के युवा नेतृत्व को तैयार करना है।

31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार BMC के रिक्रूटमेंट पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है और उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

अगर आप मुंबई में रहकर गवर्नेंस और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का वास्तविक अनुभव लेना चाहते हैं, तो यह फेलोशिप आपके लिए अच्छा करियर एक्सपोजर साबित हो सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

उप्र संस्कृत शिक्षा परिषद के डिप्लोमा द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित, 462 परीक्षार्थी उत्तीर्ण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव ओपी त्रिपाठी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया कि…