24 घण्टे ऑनलाइन

कुणाल कामरा के स्टूडियो पर चला BMC का हथौड़ा, एकनाथ शिंदे को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

मुंबई के जिस स्टूडियो में कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) का शो रिकॉर्ड हुआ था, वहां अब हथौड़ा चल गया है। बीएमसी ने द हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी स्टूडियो में कुणाल कामरा ने…

24GhanteOnline
March 24, 2025
2 min read

मुंबई के जिस स्टूडियो में कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) का शो रिकॉर्ड हुआ था, वहां अब हथौड़ा चल गया है। बीएमसी ने द हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी स्टूडियो में कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। कामरा ने शिंदे को गद्दार बताया था। साथ ही कॉमेडियन ने बिना शिंदे का नाम लिए उनके राजनीतिक जीवन का मजाक भी उड़ाया था।

कॉमेडी शो के दौरान कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने महाराष्ट्र की सियासत पर बात की। इस दौरान कॉमेडियन ने एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा। कामरा ने उस वाकये का जिक्र किया, जब शिंदे ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना तोड़ी थी। कुणाल कामरा ने कहा कि, शिवसेना पहले बीजेपी से बाहर आ गई। फिर शिवसेना, शिवसेना से बाहर आ गई। एनसीपी से एनसीपी बाहर गई। एक वोटर को 9 बटन दे दिए। ऐसे में सब कन्फ्यूज हो गए

कामरा (Kunal Kamra) के शो में क्या, जिस पर मचा बवाल


कामरा (Kunal Kamra) ने शो के दौरान एक गीत भी गाया। जिसके बोल इस प्रकार हैं- ठाणे की रिक्शा, चेहरे पे दाढ़ी, आंखों पे चश्मा, हाय, एक झलक दिखलाए, कभी गुवाहाटी में छुप जाए। मेरी नजर से तुम देखो, गद्दार नजर को आए इसी को लेकर अब शिवसेना आक्रामक हो गई है। कामरा के शो के बाद शिंदे की शिवसेना ने स्टूडियो में जमकर तोड़फोड़ की।

कुणाल कामरा को एकनाथ शिंदे पर Joke मारना पड़ा भारी, कॉमेडियन के खिलाफ FIR दर्ज


शिंदे पर कामरा की टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में बवाल मचा हुआ है। शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने कामरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पटेल की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने बीएनएस की अलग-अलग धाराओं (धारा 353 (1) (बी) शरारती बयान और धारा 356 (2) मानहानि) के तहत कॉमेडियन कामरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा स्टूडियो में तोड़फोड़ करने वाले शिवसैनिकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। शिवसेना युवा सेना के नेता राहुल कनाल सहित पार्टी के 19 अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…