कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में मिला 5 साल के मासूम का शव, यात्रियों में मचा हड़कंप
कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन (Kushinagar Express Train) के शौचालय में 5 साल के मासूम का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस और रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे के अपहरण की शिकायत सूरत में दो…
कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन (Kushinagar Express Train) के शौचालय में 5 साल के मासूम का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस और रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे के अपहरण की शिकायत सूरत में दो दिन पहले दर्ज हुई जिसके बाद से सूरत पुलिस लगातार बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी। वहीं ट्रेन (Kushinagar Express Train) में बच्चे का शव मिलने के बाद पुलिस और रेलवे में हड़कंप मच गया। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बच्चों की उम्र 5 साल बताई जा रही है और बच्चे की गला रेत कर हत्या की गई है। सूरत पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ-साथ रेलवे पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चे का मौसेरा भाई ही हत्यारा है, जिसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया।
सूरत पुलिस और रेलवे पुलिस दोनों ही आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस घटना से जुड़े कई सवालों के जवाब ढूंढ रही है। पुलिस जांच में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चा कैसे पहुंचा और हत्या करने के क्या कारण रहे। यह तमाम प्रश्नों के उत्तर तब आएंगे जब आरोपी पकड़ा जाएगा।
दरअसल, ट्रेन संख्या 22537 के AC कोच B2 के बाथरूम में बच्चे का शव मिला है। बच्चे की उम्र करीब 5 साल बताई जा रही है। ट्रेन के AC कोच के बाथरूम में रखे कूड़ेदान में बच्चे का शव था। जब यात्रियों ने देखा तो वे हैरान रह गए। मामले की जानकारी रेलवे पुलिस व प्रशासन को दी। जिसके बाद से मामले की जांच की जा रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
