24 घण्टे ऑनलाइन

सपा कार्यकर्ता की हत्या, पिता ने लगाई अखिलेश यादव से न्याय की गुहार

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले की कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के हरना की गली में बीती रात धारदार हथियार से हमला कर 22 वर्षीय समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता प्रियांशु ओझा (Priyanshu Ojha) की हत्या (Murder) कर दी गई। वारदात…

24GhanteOnline
January 2, 2025
3 min read

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले की कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के हरना की गली में बीती रात धारदार हथियार से हमला कर 22 वर्षीय समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता प्रियांशु ओझा (Priyanshu Ojha) की हत्या (Murder) कर दी गई। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह अपने घर लौट रहा था। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग घर के बाहर निकले । लोगों के बाहर निकलने पर हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल युवक को मंडलीय पता ले जाया गया। जहा उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी हैं। पुलिस मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है । परिजनों ने अखिलेश यादव से मदद की गुहार लगाई है । कहा ही कि हमारी मदद करें आपका कार्यकर्ता मर गया।

जानिए क्या है पूरा मामला


बताया गया कि बुधवार की रात प्रियांशु करीब 9:30 बजे अपने घर लौट रहा था। हरना की गली में प्रवेश करने के बाद शिव जी के मंदिर में बैठे मोहल्ले की युवकों ने उसे घेर लिया। कहासुनी के बाद उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घातक प्रहार किए जाने से प्रियांशु ललुहान हो गया । खून की फुहार करीब 10 फीट तक आसपास के मकानों पर पड़ा है । शोर गुल सुनकर मोहल्ले के लोग बाहर निकले। लोगों के आने पर हमलावर भाग निकले ।

हमले की जानकारी मिलने पर करीब डेढ़ सौ मीटर दूर घर रह गए घर में पहुँचने पर कोहराम मच गया। गंभीर रूप से घायल युवक को दो पहिया वाहन पर ही बैठा कर परिजन अस्पताल भागे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।

दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में युवक की हत्या, चार आरोपी हिरासत में


बताया गया कि कुछ दिनों पूर्व ही मोहल्ले के युवक से विवाद हुआ था। जिसे लेकर रंजिश कर बैठे युवक ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। धारदार हथियार के तीन चोट मृतक के सिर पर बताया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

हत्या के आरोप में पुलिस ने नामजद दो युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। मृतक के पिता सुरेश चंद्र ओझा ने बताया कि मेरा बेटा जो समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता था। उसकी निर्मम हत्या की गई है । उन्होंने अखिलेश यादव से मदद की गुहार लगाते हुए कहा है कि हमारी मदद करें, आपका कार्यकर्ता मर गया । उसकी हत्या कर दी गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…