24 घण्टे ऑनलाइन

इस तरह करें अपने ऑफिस का निर्माण, सफलता चूमेगी कदम

वास्तु शास्त्र में घर और ऑफिस (Office) के निर्माण से लेकर उसकी सजावट करने तक के नियम बताए गए हैं। घर में कौन सी दिशा की दीवार पर किस रंग का उपयोग हो, किस दिशा में क्या वस्तु रखें। इन सब बातों का ध्यान वास्तु के अनुसार…

24GhanteOnline
August 23, 2025
2 min read

वास्तु शास्त्र में घर और ऑफिस (Office) के निर्माण से लेकर उसकी सजावट करने तक के नियम बताए गए हैं। घर में कौन सी दिशा की दीवार पर किस रंग का उपयोग हो, किस दिशा में क्या वस्तु रखें। इन सब बातों का ध्यान वास्तु के अनुसार रखना पड़ता है।

वास्तु के मुताबिक अगर कुछ चीजें घर में सकारात्मकता लाती हैं तो कुछ चीजें नकारात्मकता ला सकती हैं। अगर करियर या व्यापार में कोई परेशानी आ रही है तो वास्तु के अनुसार घर और कार्यक्षेत्र (Office) पर कुछ बदलाव करके आप सफलता पा सकते हैं।

केले के पेड़ को देव वृक्ष माना जाता है। केले का वृक्ष लगाने से करियर में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। वास्तु के अनुसार केले के वृक्ष को घर के मुख्य दरवाजे के पास लगाना चाहिए। लेकिन इसके आस-पास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। ऐसी मान्यता है कि जिस तरह से केले का वृक्ष बढ़ेगा उसी तरह से आपका करियर भी आगे बढ़ता जाएगा।

घर की उत्तर दिशा वाली दीवार पर संतरी रंग करवाना चाहिए। इससे करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। वास्तु के इस उपाय से व्यक्ति जल्दी ही कामयाबी प्राप्त कर लेता है। अगर आपको करियर को लेकर असफलता का सामना करना पड़ रहा है तो घर की उत्तर दिशा की दीवारों पर संतरी रंग करवाएं।

वास्तु में पूर्व दिशा को सकारात्मक दिशा माना गया है। अगर आप करियर में तरक्की पाना चाहते हैं तो अपने कमरे की पूर्व दिशा की दीवार पर ऊंचे पहाड़ों के मनोरम दृश्यों की तस्वीर लगाएं। इस उपाय से व्यक्ति अपने करियर में ऊंचाइयों को छूता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।