24 घण्टे ऑनलाइन

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर अचानक चली गोली! पीएसी जवान की कार्बाइन से तीन घायल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक पीएसी जवान की लोडेड कार्बाइन हाथ से फिसलकर जमीन पर गिर गई। कार्बाइन गिरते ही उससे अचानक गोली चल गई, जिससे…

24GhanteOnline
July 4, 2026
1 min read
काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर अचानक चली गोली! पीएसी जवान की कार्बाइन से तीन घायल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक पीएसी जवान की लोडेड कार्बाइन हाथ से फिसलकर जमीन पर गिर गई। कार्बाइन गिरते ही उससे अचानक गोली चल गई, जिससे मंदिर परिसर के बाहर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली सीधे सड़क पर लगी। गोली के प्रभाव से सड़क की गिट्टियां उछलकर आसपास मौजूद दुकानदारों पर जा गिरीं, जिससे फूल-माला की दुकान लगाने वाले निक्की गुप्ता, रामबाबू और विकास यादव घायल हो गए। घायलों को मामूली चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तीनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई।

घटना के बाद मंदिर के गेट नंबर-4 पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें