24 घण्टे ऑनलाइन

सपा विधायक से खाली करावा लिया गया बंगला, 15 करोड़ है कीमत; ये था आरोप

मुरादाबाद। जिले में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सपा विधायक समरपाल (SP MLA Samarpal Singh) समेत दो लोगों को अलॉट भवन खाली करवाकर अपने कब्जे में ले लिया है। शहर के कंपनी बाग में स्थित ये बंगले अलॉटमेंट की 15 वर्ष की…

24GhanteOnline
January 4, 2025
2 min read

मुरादाबाद। जिले में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सपा विधायक समरपाल (SP MLA Samarpal Singh) समेत दो लोगों को अलॉट भवन खाली करवाकर अपने कब्जे में ले लिया है। शहर के कंपनी बाग में स्थित ये बंगले अलॉटमेंट की 15 वर्ष की अवधि पूरी होने पर खाली करवाए गए हैं। इस कार्रवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त, एसीएम द्वतीय और पुलिस बल की मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, कंपनी बाग में कंपोजिट विद्यालय के पास स्थित सपा विधायक समरपाल सिंह (Samarpal Singh) समेत दो लोगों को अलॉट दोनों भवनों के अलॉटमेंट की 15 वर्ष की अवधि पूरी होने पर आवंटियों को नोटिस दिया गया था।

जिसमें एक भवन भूतल का नौगांवा से सपा विधायक और उसके ऊपर निर्मित भवन एलडी चतुर्वेदी के नाम से नगर निगम ने अलॉट किया था। नोटिस जाने के बावजूद भवन खाली नहीं किए गए।

15 करोड़ की है प्रॉपर्टी


नगर आयुक्त मुरादाबाद दिव्यांशु पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि आज दो मकानों को कब्जा मुक्त कराया गया है। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण मुक्त कराया है। जिन भवनों की कीमत 15 करोड़ रुपए है। नगर निगम मुरादाबाद के द्वारा पिछले 6 महीने में करीब 900 करोड़ से ज्यादा लागत वाली सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया गया है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाए। उसी क्रम में नगर निगम की टीम जमीन खाली करा रही है। इस संकल्प पर लगातार नगर निगम की टीम आगे बढ़ रही है।

पहले दिया जा चुका है नोटिस


उन्होंने कहा कि कंपनीबाग में कम्पोजिट स्कूल के पास नगर निगम के दो भवन है, जिनमें से एक भवन भूतल का विधायक समरपाल सिंह एवं उसके ऊपर निर्मित एक भवन जो एल०डी० चतुर्वेदी को पूर्व में नगर निगम द्वारा आवंटित किया गया था। जिसकी अवधि को 15 वर्ष पूर्ण हो चुके थे।

उक्त भवनो का आवंटन निरस्त करते हुए भवन खाली कराये जाने के लिए को पूर्व में नोटिस दिये गये थे। परन्तु भवन खाली नहीं किए जाने के बाद कार्रवाई की गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…