24 घण्टे ऑनलाइन

रोज-रोज के झगड़ों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो करें कपूर से जुड़े ये उपाय

अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, तो इससे परिवार में वाद-विवाद होने लगता है। इसके अलावा पितृ दोष या ग्रहों का प्रतिकूल प्रभाव भी गृह क्लेश का कारण बन सकता है। ऐसे में अगर आप इन रोज-रोज के झगड़ों से छुटकारा पाना चाहते…

24GhanteOnline
November 20, 2025
2 min read

अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, तो इससे परिवार में वाद-विवाद होने लगता है। इसके अलावा पितृ दोष या ग्रहों का प्रतिकूल प्रभाव भी गृह क्लेश का कारण बन सकता है। ऐसे में अगर आप इन रोज-रोज के झगड़ों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ खास उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों को अपनाने से आपके घर में खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही सुख-समृद्धि का प्रवेश होगा।

वैवाहिक जीवन होना सुखमय


अगर आपके शादीशुदा जीवन में झगड़ा होता रहता है, तो पति-पत्नी को रात को सोने से पहले अपने तकिए के नीचे कपूर (Camphor) रखना चाहिए। इसके बाद सुबह इस कपूर को जला दें। फिर कपूर की राख को बहते जल में प्रवाहित करें। इस बात का ध्यान रखें कि इस उपाय के दौरान कोई आपको टोके नहीं। इससे आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

नकारात्मक शक्तियों से बचाव


अगर आप सोते समय अपने तकिए के नीचे कपूर (Camphor) का टुकड़ा रखते हैं, तो इससे आपकी मानसिक स्थिति अच्छी रहती है। इससे मानसिक तनाव भी दूर रहता है। साथ ही इस उपाय को करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। आप सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों से भी बचे रहते हैं।

नहीं आएंगे बुरे सपने


अगर किसी व्यक्ति को बुरे सपने आते रहते हैं, तो वह अपने तकिए के नीचे कपूर (Camphor) रखकर भी सो सकता है। इससे व्यक्ति को बुरे सपनों से छुटकारा मिल जाता है। आपको नींद भी अच्छी आती है, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।

वास्तु दोष होगा दूर


रोजाना अपने तकिए के नीचे कपूर (Camphor) रखने से आपके घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। इसके अलावा आर्थिक समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। कपूर के इस उपाय से बुरी नजर से भी बचा जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।