24 घण्टे ऑनलाइन

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा, आलोचनाओं के बीच लिया फैसला

टोरेंटों। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ( Justin Trudeau) ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने पार्टी नेता के पद से भी इस्तीफा दे दिया है। ये फैसला उन्होंने सरकार और व्यक्तिगत आलोचनाओं के बीच किया है।…

24GhanteOnline
January 6, 2025
2 min read

टोरेंटों। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ( Justin Trudeau) ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने पार्टी नेता के पद से भी इस्तीफा दे दिया है। ये फैसला उन्होंने सरकार और व्यक्तिगत आलोचनाओं के बीच किया है। देश को दिए जा रहे संबोधन के दौरान ट्रूडो ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लंबी चर्चा के बाद लिया है।

अपने संबोधन में उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी में आंतरिक विवादों ने कामकाज को काफी प्रभावित किया और उनको लगता है कि यह सही समय है पार्टी और देश को नई ऊर्जा और नेतृत्व देने का।’ हालांकि नए नेता के चुने जाने तक जस्टिन ट्रूडो पद पर बने रहेंगे। ट्रूडो ने साल 2013 में लिबरल नेता का पद संभाला था। जस्टिन ट्रूडो 11 सालों से लिबरल पार्टी के नेता और नौ वर्षों से प्रधानमंत्री के पद पर काबिज थे।

अजमेर दरगाह पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से मंगलवार को पेश होगी चादर


इतना ही नहीं, ट्रूडो ( Justin Trudeau) ने गवर्नर जनरल से भी अनुरोध किया है कि संसद को 24 मार्च तक स्थगित कर दिया जाए, जिससे नए पार्टी नेता के चयन और सरकार के आगामी फैसलों के लिए समय मिल सके।

वहीं,ट्रूडो ने अपने संभावित उत्तराधिकारी, कंजरवेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलिएवरे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पोलिएवरे कनाडा का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति नहीं हैं और उनकी जलवायु परिवर्तन और आर्थिक मुद्दों पर विचार देश के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…