24 घण्टे ऑनलाइन

अपने आउटडेटेड लंहगे को इस तरह से करें कैरी

किसी भी लड़की का सबसे खास दिन उसकी शादी का दिन होता हैं। इस दिन के लिए लड़कियां काफी तैयारियां करती हैं। शादी के दिन खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं खूबसूरत और काफी हैवी लहंगा (lehenga ) कैरी करती हैं। शादी के लिए उनका…

24GhanteOnline
June 7, 2026
2 min read

किसी भी लड़की का सबसे खास दिन उसकी शादी का दिन होता हैं। इस दिन के लिए लड़कियां काफी तैयारियां करती हैं। शादी के दिन खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं खूबसूरत और काफी हैवी लहंगा (lehenga ) कैरी करती हैं। शादी के लिए उनका लहंगा (lehenga ) बहुत अच्छा होता है लेकिन शादी के बाद उस लहंगा का यूज नहीं हो पता हैं।

ऐसे में बहुत सी महिलाएं शादी के लहंगे को यूज करना चाहती है लेकिन उन्हें समझ नहीं आता है कि शादी के लहंगे का इस्तेमाल कैसे किया जाएं। इसलिए शादी का लहंगा हमेशा रखा रह जाता है। महिलाएं अपने शादी के लहंगे को बेकार समझने लगती हैं। अगर आप भी अपने शादी के लहंगे को बेकार समझ रही है तो यह आपकी गलती है आप अपने लहंगे का दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए जानते है कि लहंगे का दोबारा कैसे इस्तेमाल किया जाए।

लहंगे की चोली को पहने डिजाइनर ब्लाउज की तरह

आप अपनी शादी के लहंगे को दोबारा यूज करना चाहती है, तो आप लहंगे की चोली का इस्तेमाल ब्लाउज की तरह कर सकती हैं। आप प्लेन साड़ी के साथ लहंगे का ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। वहीं इन दिनों हैवी ब्लाउज का फैशन चल रहा हैं। ऐसे में आप लहंगे की चोली का इस्तेमाल कर स्टाइलिश लुक पा सकती है।

डिजाइनर जैकेट

लहंगा का दुपट्टा काफी लंबा और सुंदर होता हैं। ऐसे में आप दुपट्टे से डिजाइनर जैकेट और क्रॉप ब्लाउज बनवा सकती हैं। बता दें कि इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस साड़ी के ऊपर डिजाइनर जैकेट पहने हुए नजर आती हैं। आप भी बी टाउन की दीवा की तरह साड़ी के ऊपर डिजाइनर जैकेट पहन सकती हैं। विद्या बालन और सोनम कूपर अक्सर साड़ी के साथ जैकेट पहने हुए नजर आती हैं। आप भी इन बॉलीवुड दीवा की तरह साड़ी के साथ जैकेट कैरी कर सकती हैं।

श्रग

लहंगे के दुपट्टे से आप लॉन्ग श्रग बनवा सकते हैं। लॉन्ग श्रग को आप सिंपल सूट के ऊपर कैरी कर स्टाइलिश लग सकती हैं। लहंगा के दुपट्टे का श्रग आप किसी टेलर की मदद से बनवा सकते है।

दुपट्टा

लहंगे का दुपट्टा काफी बड़ा और सुंदर होता है। इसे आप सिंपल सूट, पटियाला सूट के साथ कैरी कर सकती हैं। लहंगे का दुपट्टा अक्सर नेट का होता है। ऐसे में आप प्लेन सिल्क सूट के साथ नेट वाले दुपट्टे को कैरी कर रॉयल लुक पा सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…