24 घण्टे ऑनलाइन

कांग्रेस नेत्री पूनम और मंगेतर सपा नेता के खिलाफ केस, लगे ये गंभीर आरोप

मेरठ। जिले में कांग्रेस नेता पूनम पंडित (Poonam Pandit) जालसाजी के केस में फंस गई हैं। आरोप है कि प्रोफेसर की रेप पीड़िता पत्नी को लेकर जालसाजी की गई है। साथ ही कहा गया है कि मीडिया को पूनम पंडित ने फर्जी एफीडेविट…

24GhanteOnline
November 27, 2025
2 min read

मेरठ। जिले में कांग्रेस नेता पूनम पंडित (Poonam Pandit) जालसाजी के केस में फंस गई हैं। आरोप है कि प्रोफेसर की रेप पीड़िता पत्नी को लेकर जालसाजी की गई है। साथ ही कहा गया है कि मीडिया को पूनम पंडित ने फर्जी एफीडेविट दिखाया था। फर्जी शपथपत्र के जरिये प्रोफेसर को बदनाम किया गया था। कहा गया है कि पूनम पंडित और मंगेतर दीपक गिरी ने शपथपत्र बनवाया था।

बताया जा रहा है कि यूपी के मेरठ में कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित (Poonam Pandit) और उनके मंगेतर सपा नेता दीपक गिरी पर धोखाधड़ी, जालसाजी समेत आईटी एक्ट में सिविल लाइन थाना मेरठ में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कृषि यूनिवर्सिटी में तैनात प्रोफेसर ने दोनों पर एक स्टांप पेपर का दुरुपयोग करने, परिवार को बदनाम करने और इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है।

पल्लवपुरम निवासी एक महिला पराग डेयरी में अफसर है और उन्होंने सपा नेता दीपक गिरी पर शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाकर तमाम पुलिस अफसरों के पास शिकायत की थी। पूरा मामला दीपक गिरी की बुलंदशहर के स्याना निवासी कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित से सगाई के बाद शुरू हुआ।

दीपक के खिलाफ काफी रकम हड़पने का भी आरोप लगाया गया। इस मामले में पूनम पंडित (Poonam Pandit) अपने मंगेतर के पक्ष में आई थी और कुछ साक्ष्य मीडिया के सामने रखे थे। पूनम पंडित और दीपक गिरी ने शिकायत करने वाली महिला अफसर के पति (कृषि यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर) का कथित शपथ पत्र भी मीडिया को दिखाया और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था। इस स्टांप पेपर में लिखा गया था कि पत्नी के दीपक गिरी पर लगाए गए आरोप झूठे हैं और दोनों के बीच लेनदेन का विवाद है।

इसी स्टांप पेपर का हवाला देकर अब प्रोफेसर की ओर से कोर्ट में शिकायत की गई। बताया कि यह शपथ पत्र 20 अक्तूबर 2025 को अधिवक्ता अखिलेश कुमार द्वारा बनाया जाना दर्शाया गया है। प्रोफेसर आरोप लगाया कि इस शपथ पत्र पर न तो उन्होंने हस्ताक्षर किए और न ही कभी शपथ पत्र को बनवाने के लिए पहुंचे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…