सपा विधायक के चाचा पर FIR, सर्किट हाउस में रास्ते पर नमाज पढ़ने का आरोप
मुरादाबाद: बिलारी से सपा विधायक मो. फहीम के चाचा और सपा जिला उपाध्यक्ष मो. उस्मान के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सर्किट हाउस में रास्ते में गाड़ी खड़ी कर नमाज पढ़ी, जिससे वहां…

मुरादाबाद: बिलारी से सपा विधायक मो. फहीम के चाचा और सपा जिला उपाध्यक्ष मो. उस्मान के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सर्किट हाउस में रास्ते में गाड़ी खड़ी कर नमाज पढ़ी, जिससे वहां आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई।
पुलिस ने यह कार्रवाई सर्किट हाउस के प्रभारी जेई अनिल कुमार की तहरीर के आधार पर की है। शुक्रवार रात रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने की।
बताया गया कि गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव सर्किट हाउस पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एमएलसी चुनाव को लेकर सपा नेताओं के साथ बैठक भी की थी। शुक्रवार को उनके रवाना होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ।
वायरल वीडियो में बिलारी विधायक मो. फहीम के चाचा और सपा जिला उपाध्यक्ष मो. उस्मान को नमाज पढ़ते हुए देखा गया। इसके बाद हिंदू संगठनों के लोगों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस का कहना है कि सर्किट हाउस प्रभारी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो समेत अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
