इस दिन जारी होगा CBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट, ऐसे चेक कर सकते है अपना स्कोरबोर्ड
सीबीएसई (CBSE) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। इस बार करीब 18 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। सभी छात्रों को अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। CBSE बोर्ड ने 10वीं की…
सीबीएसई (CBSE) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। इस बार करीब 18 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। सभी छात्रों को अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। CBSE बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 के बीच आयोजित कराई थी।
अब रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर की जरूरत होगी। CBSE के नियमों के मुताबिक, हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है, जिसमें इंटरनल असेसमेंट और बोर्ड एग्जाम दोनों शामिल हैं। अगर किसी छात्र को अपने मार्क्स पर भरोसा नहीं हो तो वह रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए भी आवेदन कर सकता है।
कैसे देखें CBSE 10 वीं का रिजल्ट?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर CBSE 10वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई डिटेल्स जैसे रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि भरें।
सबमिट करें और स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें।
चाहें तो रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
SMS से कैसे चेक करें रिजल्ट?
अगर इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो SMS के जरिए भी रिजल्ट हासिल किया जा सकता है। SMS फॉर्मेट: CBSE10 <स्पेस> रोल नंबर <स्पेस> डेट ऑफ बर्थ <स्पेस> स्कूल नंबर <स्पेस> सेंटर नंबर
इसे 7738299899 नंबर पर भेज दें. जवाब में आपका रिजल्ट आ जाएगा।
साल में दो बार होंगी CBSE बोर्ड परीक्षाएं, जानें कब से शुरू होगा ये नियम
छात्र अपने CBSE 10वीं के नतीजे DigiLocker, UMANG App और IVRS सेवा के जरिए भी चेक कर सकते हैं। IVRS के लिए आपको 24300699 नंबर पर कॉल करना होगा (अपने इलाके का STD कोड पहले जोड़ें)।
मार्क्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया
मार्क्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 20 मई से 24 मई 2025 के बीच चलेगी। इसके लिए फीस ₹500 प्रति विषय है। रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन 6 जून 2025 से शुरू होंगे और फीस ₹100 प्रति विषय होगी।रीचेकिंग/रीवैल्यूएशन का रिजल्ट 27 जून 2025 को आने की उम्मीद है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
