24 घण्टे ऑनलाइन

आगरा में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने किए महादेव के दर्शन, बोले- शुद्ध मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की नींव

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) दाे दिवसीय पारिवारिक दौरे पर उत्तर प्रदेश के आगरा आए हुए हैं। वह मंगलवार काे परिवार के साथ प्रसिद्ध कैलाश मंदिर पहुंचे और विधि-विधान के अनुसार भगवान शिव की…

24GhanteOnline
June 2, 2026
2 min read

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) दाे दिवसीय पारिवारिक दौरे पर उत्तर प्रदेश के आगरा आए हुए हैं। वह मंगलवार काे परिवार के साथ प्रसिद्ध कैलाश मंदिर पहुंचे और विधि-विधान के अनुसार भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पांच राज्यों में सफल चुनावों के बाद मैं और मेरी पत्नी अनुराधा माता-पिता का आशीर्वाद लेने अपनी मातृभूमि आए। यहां उनका आशीर्वाद लेने के बाद हम कैलाश मंदिर आए और महादेव के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि वे अपना वोटर आईडी कार्ड अवश्य बनवाएं और चुनावों में अपना वोट डालें। उन्होंने कहा कि एक शुद्ध मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनावों की नींव होती है। आइए, हम सब मिलकर भारत के चुनावों में सक्रिय रूप से भाग लें।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) सोमवार को शाम साढ़े चार बजे आगरा की विजय नगर कॉलोनी स्थित अपने पैतृक आवास पहुंचे थे और मां सत्यवती और पिता डॉ. सुबोध गुप्ता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद शाम 5:30 बजे जिलाधिकारी आवास पहुंचे। उनके दामाद मनीष बंसल को हाल ही में आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि उनकी बेटी मेधा रूपम पहले से ही नोएडा में जिलाधिकारी हैं। वे दूसरे दिन मंगलवार शाम काे दिल्ली लौट जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।