इन पूड़ी के स्वाद में खो जाएंगे, होती है बहुत ही टेस्टी
दूध हमारे खान-पान का अभिन्न हिस्सा होता है। अधिकतर लोग रोजाना दूध का सेवन करते हैं। स्वास्थ्य के नजरिये से इसका बहुत ज्यादा महत्व होता है। दूध के प्रयोग से कई स्वादिष्ट व्यंजन भी तैयार होते हैं। आज हम बात कर रहे हैं दूध…
दूध हमारे खान-पान का अभिन्न हिस्सा होता है। अधिकतर लोग रोजाना दूध का सेवन करते हैं। स्वास्थ्य के नजरिये से इसका बहुत ज्यादा महत्व होता है। दूध के प्रयोग से कई स्वादिष्ट व्यंजन भी तैयार होते हैं। आज हम बात कर रहे हैं दूध वाली पूड़ी (Milk Puri) की। आपने सादा पूड़ी, बथुए की पूड़ी और बेसन की पूड़ी तो कई बार खाई होंगी, लेकिन क्या आपने कभी दूध वाली पूड़ी (Milk Puri) खाई है। अगर नहीं तो चलिए हम आपको एक नए तरीके से पूड़ी बनाना सिखाते हैं। ये बनाने में तो आसान होती है साथ ही टेस्टी भी होती है। इसकी मिठास में सबको अपना बनाने की क्षमता होती है।
दूध वाली पूड़ी (Milk Puri) बनाने की सामग्री
गेहूं का आटा : 2 कप
चीनी : स्वादनुसार
नमक : स्वादनुसार
इलायची पाउडर : ¼ टी स्पून
दूध : 4 कप
तेल : आवश्यकतानुसार
घी : आवश्यकतानुसार
बादाम : अपने अनुसार (कद्दूकस किए हुए)
दूध वाली पूड़ी (Milk Puri) बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा, नमक, घी डालकर मिलाइए।
- उसके बाद उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसका नरम आटा गूंथ लें।
- अब गूंथे हुए आटे को हल्के गीले कपड़े से ढककर अलग रख दें।
- अब एक बर्तन में दूध डालकर तब तक उबालें जब तक कि वो आधा न हो जाए।
- अब उसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर चीनी के घुलने के बाद गैस बंद कर दें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालें और अच्छे से गरम हो जाने के बाद गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई तोड़कर पूड़ी बनाकर गरम तेल में डालकर निकाल लें।
- ऐसी ही सारी पूड़ी तैयार करते जाएं। इसके बाद पूड़ी को उबले हुए दूध में डालें और उसे बादाम से अपने अनुसार सजाएं। तैयार है दूध वाली पूड़ी (Milk Puri) ।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में
अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…
योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…
60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…
माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब
अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…
