मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ग्लोबल आउटरीच मिशन के तहत जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना हुए
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) छत्तीसगढ़ ग्लोबल आउटरीच मिशन के तहत उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना हुए। प्रस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) छत्तीसगढ़ ग्लोबल आउटरीच मिशन के तहत उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना हुए। प्रस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन (CGMSC) के अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। इस यात्रा को राज्य में विदेशी निवेश, औद्योगिक सहयोग और तकनीकी साझेदारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री का यह दौरा टोक्यो, ओसाका और सियोल जैसे वैश्विक औद्योगिक और व्यापारिक केंद्रों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यहां होने वाले संवाद के जरिए छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करने की रणनीति भी तैयार की जाएगी।
निवेशकों और उद्योगपतियों से संवाद
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) विभिन्न उद्योगपतियों, व्यापार संघों और निवेशकों से मुलाकात करेंगे। उद्देश्य यह है कि छत्तीसगढ़ को खनिज, ऊर्जा, कृषि प्रसंस्करण, आईटी और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश का गंतव्य बनाया जा सके। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल निवेशकों को राज्य की नीतिगत पारदर्शिता, उपलब्ध संसाधन और औद्योगिक ढांचे से अवगत कराएगा।
वर्ल्ड एक्सपो 2025 की तैयारी
मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि आगामी वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ की भागीदारी राज्य के लिए ऐतिहासिक अवसर होगी। इस एक्सपो में छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक विरासत, नवाचार और औद्योगिक संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा। इससे न केवल पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा बल्कि राज्य की वैश्विक पहचान भी सुदृढ़ होगी। राज्य सरकार का मानना है कि एशियाई देशों के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत करने से छत्तीसगढ़ को रोजगार, औद्योगिकीकरण और तकनीकी विकास के नए अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रस्थान से पहले कहा कि यह यात्रा छत्तीसगढ़ को ग्लोबल आउटरीच मिशन के जरिए नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार…
सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने…
तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा…
मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में…
