इस दिन से चैत्र माह शुरू, जानें व्रत और त्योहार
हिंदू धर्म में चैत्र का महीना (Chaitra Month) बहुत पुनीत माना जाता है। चैत्र का महीना भक्ति ,व्रत और त्योहार से परिपूर्ण होता है। वैदिक पंचाग के अनुसार, चैत्र के महीने से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो जाती है। चैत्र मास को…
हिंदू धर्म में चैत्र का महीना (Chaitra Month) बहुत पुनीत माना जाता है। चैत्र का महीना भक्ति ,व्रत और त्योहार से परिपूर्ण होता है। वैदिक पंचाग के अनुसार, चैत्र के महीने से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो जाती है। चैत्र मास को मधुमास भी कहा जाता है। इस माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार बड़े विशेष माने जाते हैं। चैत्र के महीने से ही मौसम भी परिवर्तित होता है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होती हैं। चैत्र मास (Chaitra Month) में चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, रंग पंचमी, आमलकी एकादशी, शीतला अष्टमी, पापमोचनी एकादशी, राम नवमी के व्रत और त्योहार आएंगे।
कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा
होली के त्योहार यानी पूर्णिमा तिथि के समापन के बाद ही प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाती है। इसी तिथि की शुरुआत से चैत्र का महीना (Chaitra Month) आरंभ हो जाता है। साल 2025 में प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 15 मार्च से हो रही है। ये कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इस दिन शनिवार है। यानी साल 2025 में 15 मार्च से चैत्र के महीने की शुरुआत हो जाएगी। वहीं ये महीना 12 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा।
मत्स्य अवतार
पौराणिक मान्यता अनुसार ब्रह्माजी ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना शुरू की थी। इसी दिन भगवान विष्णु ने दशावतार में से पहला मत्स्य अवतार लेकर प्रलयकाल में जल में से मनु की नौका को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया था। प्रलयकाल खत्म होने पर मनु से ही नई सृष्टि की शुरुआत हुई।
चैत्र मास (Chaitra Month) के नियम
सुबह जल्दी उठकर ध्यान और योग करना चाहिए।
सूर्योदय से पहले उठना चाहिए।
नियमित रूप से भगवान विष्णु और सूर्य की पूजा करनी चाहिए।
व्रत करना चाहिए।
नीम के पत्ते खाने चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता
हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…
