इस दिन होगा मां दुर्गा का आगमन, जानिए कब मनाई जाएगी रामनवमी
साधना और आराधना का पवित्र पर्व चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) शुरू होने में कुछ दिन शेष हैं। इस बार नवरात्र 30 मार्च से शुरू हो रही है। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है।…
साधना और आराधना का पवित्र पर्व चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) शुरू होने में कुछ दिन शेष हैं। इस बार नवरात्र 30 मार्च से शुरू हो रही है। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। इसी दिन से भारतीय नववर्ष शुरू होता है। इसलिए चैत्र नवरात्रि को हिंदू धर्म में बहुत महत्व दिया गया है। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) पर मां दुर्गा की पूजा और व्रत किए जाते हैं।
नवरात्रि आठ दिन की है
इस बार नवरात्रि आठ दिन की है। क्योंकि इस बार अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन पड़ रहे हैं। पंचमी तिथि के क्षय होने के कारण आठ दिनों की नवरात्र होगी। आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना भक्त करेंगे। दो अप्रैल दिन बुधवार को चौथी और पंचमी की पूजा होगी। सृष्टि का चक्र चलाने वाली आदिशक्ति मां शेरावाली इस वर्ष हाथी पर सवार होकर आएंगी और हाथी पर ही बैठकर प्रस्थान करेंगी।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त-
नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना या कलश स्थापना की जाती है। 30 मार्च रविवार को कलश स्थापना प्रात:काल से मध्याह्न 2.25 तक। अभिजीत मुहूर्त (मध्याह्न) 11 बजकर 24 मिनट बजे से 12 बजकर 36 मिनट तक। श्रद्धालुओं को शुभ मुहूर्त में ही कलश स्थापन करनी चाहिए। यह शुभ फलदायक होगा।
नवरात्रि (Chaitra Navratri) पूजा से मिलते हैं ये फल-
चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। ऐसा करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आती है। मानसिक सुकून मिलता है। यह पर्व शरीर और आत्मा की शुद्धि का पर्व है।
करें ये काम-
चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) में देवी दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। छोटी कन्याओं को दान करें, उनका सम्मान करें। विधि-विधान के साथ दुर्गासप्तशती का पाठ भी किया जा सकता है।
6 अप्रैल को रामनवमी :
इस बार छह अप्रैल को चैत्र नवमी है। इस दिन रामनवमी पूजा होगी। हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
