24 घण्टे ऑनलाइन

नए उपराष्ट्रपति की बैठक में हंगामा, विपक्ष ने लगाई आवाज दबाने की आशंका

नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (Radhakrishnan) की अध्यक्षता वाली मीटिंग में सरकार और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई। मंगलवार को बुलाई गई राज्यसभा फ्लोर लीडर्स की मीटिंग में विपक्षी दलों ने भाजपा पर संसद में विपक्ष की आवाज…

24GhanteOnline
October 9, 2025
2 min read

नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (Radhakrishnan) की अध्यक्षता वाली मीटिंग में सरकार और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई। मंगलवार को बुलाई गई राज्यसभा फ्लोर लीडर्स की मीटिंग में विपक्षी दलों ने भाजपा पर संसद में विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। हालांकि, भाजपा के सदस्यों ने विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं दी।

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार, राज्यसभा फ्लोर लीडर्स की बैठक में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) के सांसद जॉन ब्रिटास ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। ब्रिटास ने कहा कि सरकार विपक्ष के सवालों से लगातार बचती है और पारदर्शिता से काम करने से इनकार करती है। उन्होंने (Radhakrishnan) कहा, “सरकार ऐसे सवालों की अनुमति तक नहीं देती, जिनकी जानकारी आम जनता RTI (सूचना का अधिकार) के जरिए भी हासिल कर सकती है। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।”

CPI-M के सांसद जॉन ब्रिटास ने आगे कहा कि उन्होंने नए संसद भवन की लागत से जुड़ा एक सवाल पूछा था, जिसे अनुमति नहीं दी गई। इसी तरह, पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर पूछे गए सवाल को गोपनीय बताकर अस्वीकृत कर दिया गया, जबकि ऐसी जानकारी तेल कंपनियों के संगठन खुद सार्वजनिक रूप से जारी करते हैं। एक विपक्षी नेता ने सवाल किया कि जब संसद ही जवाब मांगने का सर्वोच्च मंच है अगर वहां भी सवाल न पूछे तो फिर जवाबदेही कहां होगी?”

अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बैठक के दौरान भाजपा नेताओं ने विपक्ष के आरोपों पर स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन, उन्होंने कहा कि सभी प्रश्न संसद के नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार ही स्वीकार किए जाते हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ सत्रों में संसद में सवालों की अस्वीकृति और विपक्षी सांसदों के निलंबित किए जाने पर जमकर विवाद हुआ है। जिस पर विपक्ष संसद का लोकतांत्रिक चरित्र करने कमजोर होने का आरोप लगाता रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…