24 घण्टे ऑनलाइन

फेस कट के हिसाब से करें बिंदी का चुनाव, दिखेगी बेहद खूबसूरत

ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ बिंदी (Bindi) लगाना आपके लुक को पूरा करता है। साड़ी के अलावा बिंदी सूट और अन्य एथिनिक ड्रेस पर खूब जचती है। यह न सिर्फ आपके माथे की शोभा बढ़ाती है बल्कि आपके फीचर्स को भी उभारती है। आजकल बिंदी…

24GhanteOnline
August 20, 2025
2 min read

ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ बिंदी (Bindi) लगाना आपके लुक को पूरा करता है। साड़ी के अलावा बिंदी सूट और अन्य एथिनिक ड्रेस पर खूब जचती है। यह न सिर्फ आपके माथे की शोभा बढ़ाती है बल्कि आपके फीचर्स को भी उभारती है। आजकल बिंदी सिर्फ शादीशुदा औरते नहीं बल्कि कुंवारी लड़कियां भी लगाना पसंद करती हैं। लेकिन अगर इसका गलत चुनाव किया जाए तो ये आपके लुक को पूरी तरह से बिगाड़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि कपड़ों की तरह आप बिंदी (Bindi) भी अपने फेस और पर्सनेलिटी के हिसाब से चुनें। आज इस आर्टिकल में हम आपको फेसकट के हिसाब से सही बिंदी चुनने का तरीका बता रहे हैं।

हार्ट शेप फेसकट


हार्ट शेप फेसकट बहुत क्यूट और क्लासी होता है। इस फेसकट वाली लड़कियों को बड़ी साइज की बिंदी अवाइड करनी चाहिए और छोटी या बहुत बारीक डिजाईन वाली बिंदी (Bindi) लगानी चाहिए।

ओवल फेसकट


इस फेसकट की लड़कियां किसी भी तरह की बिंदी लगा सकती हैं। अगर आप अपना फेस लंबा दिखाना चाहती हैं तो गोल की जगह लंबी बिंदी लगाएं।

राउंड फेसकट


जिन लड़कियों का फेसकट पूरी तरह से गोल होता है उन्हें लंबी की जगह गोल बिंदी पहननी चाहिए। ये आपके फेस को परफेक्ट लुक देने के साथ ही फीचर्स को भी उभारती है।

ट्रिएंगल फेसकट


ट्रिएंगल फेसकट वाली लड़कियां भी किसी भी तरह की बिंदी लगा सकती हैं। इस तरह के फेसकट पर सभी आकार की बिंदियां अच्छी लगेंगी।

स्क्वायर फेसकट


स्क्वायर यानि कि चकोर फेसकट वाली लड़कियों को हमेशा गोल बिंदी लगानी चाहिए। किसी दूसरी तरह की बिंदी के साथ एक्सपेरिंट करना आपको भारी पड़ सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…