पर्दो से घर को मिलेगा आकर्षक लुक, यहां से लें आइडिया
आप घर जिस तरह से भी सजाती हैं, उससे आपका इंटीरियर डेकोरेशन सेंस समझ में आता है। कई बार हमें देखने को मिलता है कि घर बहुत अच्छा होता है लेकिन उसका रख - रखाव बेकार होता है, ऐसे में घर का ग्रेस नहीं रह जाता है। जैसे -…

आप घर जिस तरह से भी सजाती हैं, उससे आपका इंटीरियर डेकोरेशन सेंस समझ में आता है। कई बार हमें देखने को मिलता है कि घर बहुत अच्छा होता है लेकिन उसका रख - रखाव बेकार होता है, ऐसे में घर का ग्रेस नहीं रह जाता है। जैसे - गर्मियों में डार्क कलर के पर्दो (Curtains) को लगाना आदि। पर्दे, घर के डेकोरेशन में सबसे खास होते है। रूम छोटा हो या बड़ा, पर्दे उसे हमेशा सुंदर बनाते है और नया लुक देते है।
पर्दो (Curtains) का रंग और टेक्सचर आदि का सही चुनाव आपकी समझ पर निर्भर करता है। पर्दे का फ्रैब्रिक भी मौसम के हिसाब से चुनें तो अच्छा रहेगा। यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे है कि सर्दियों में अपने घर को किस तरह के पर्दो से सजाएं
लाल रंग
सर्दियों में लाल रंग काफी अच्छा लगता है। खिला हुआ लाल रंग सर्दियों में गर्माहट देता है और मौसम के हिसाब से परफेक्ट लुक भी प्रदान करता है। ये पर्दे (Curtains) बाहरी ठंडक को भी रोकने में मददगार साबित होते है।
पीले पर्दे
पीला रंग भी प्यारा होता है। इस रंग के पर्दे कमरे में जान डाल देते है। अगर आपको डार्क कलर के पर्दे रूम में लगाना पसंद नहीं है तो लाइट कलर में येलो चुनें। इस रंग के पर्दे लगाने से रूम में बाहर से पर्याप्त रोशनी भी आएगी और लुक भी नया आएगा। पर आपको ध्यान रखने की जरूरत है कि पीले रंग के पर्दे, आपके कमरे की दीवारों और फर्श के रंग से मेल खाता हो।
औरेंज
औरेंज, परफेक्ट सर्दियों वाला रंग है। अगर घर को थोड़ा फनकी और ट्रैंडी लुक से हटकर दिखाना है तो औरंज कलर के पर्दे लगाएं। इस रंग के पर्दे घर को फ्रेश लुक देते है।
मैरून रंग
मैरून रंग के पर्दे, सर्दियों के मौसम में कमरे में जंचते है। आपके वूड फर्नीचर से भी इनका मैच होता है तो कमरे में ये अटपटे नहीं लगते है। मैरून रंग के पर्दे, रोशनी को अवशोषित कर लेते है और कमरे को गर्मी प्रदान करते है। सर्दियों में पर्दे के रंग के लिए मैरून अच्छा ऑप्शन है।
विंटर ब्लू
सर्दियों में विंटर ब्लू रंग के पर्दे, कमरे को कमाल का लुक देते है। हल्की रोशनी वाले रूम में इस रंग के पर्दे लगाने से अच्छा लुक आता है। इस रंग के पर्दो को बच्चों के कमरे या बैठक में लगाएं। ड्राईंग रूम के अलावा डाईनिंग रूम में भी इन्हें लगाया जा सकता है। यह रंग खास सर्दियों के लिए ही होता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
