24 घण्टे ऑनलाइन

पूजा घर से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसा हो मंदिर

पूजा कमरा या पूजा स्थल (Puja Ghar) के बिना हर भारतीय घर अधूरा माना जाता है क्योकि ये वो स्थान है जहां परिवार के सदस्य दैनिक पूजा कर सकते है। घर चाहे कितना भी बड़ा या छोटा क्यूं ना हो, उसमें एक छोटा सा पूजा का कमरा (Puja…

24GhanteOnline
June 14, 2026
2 min read
पूजा घर से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसा हो मंदिर

पूजा कमरा या पूजा स्थल (Puja Ghar) के बिना हर भारतीय घर अधूरा माना जाता है क्योकि ये वो स्थान है जहां परिवार के सदस्य दैनिक पूजा कर सकते है। घर चाहे कितना भी बड़ा या छोटा क्यूं ना हो, उसमें एक छोटा सा पूजा का कमरा (Puja Ghar) तो जरुर होता है। घर के अंदर एक पूजा का कमरा होना बहुत जरुरी है क्योंकि इससे घर में तथा इसमें रहने वालों को एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

पहले के समय में तो लोग शेल्फ पर भगवान की तस्वीरे रखकर पूजा कर लेते थे लेकिन आज पूजा रूम में काफी वैरायिटी देखने को मिलती है। अगर आप भी अपने घर के हिसाब से पूजा रूम के डिजाइन्स ढूंढ रहे हैं तो आप यहां से आइडिया ले सकते हैं।

pooja room,pooja ghar,mandir design in home,home decor,household tips ,मदिर डिजाईन, होम डेकोर, हाउसहोल्ड टिप्स

कंटेम्पररी पूजा रूम डिज़ाइन

यह डिजाइन आपके लिविंग रूम या किसी अन्य रूम में जगह के अनुसार एकीकृत की जा सकती है। न्यूट्रल कलर के टाइल्स को डार्क कलर के वुडन बॉर्डर और सीढियों का अनोखा मेल किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। बैकग्राउंड में लगे टाइल्स को आप आराम से साफ भी कर सकते हैं।

दीवारों के बीच विलय

अगर घर में लम्बी दीवार या गलियारा है तो दीवार के बीच एक लकड़ी से बने मंदिर को दीवारों के बीच में सम्मिलित करवा सकते हैं । मूर्तियों और पूजा में रोज काम में आने वाले सामान को बेस पर रहे और ऊपर की खाली अलमारियों में कभी कभी काम आने वाले सामने को रखे।


pooja room,pooja ghar,mandir design in home,home decor,household tips ,मदिर डिजाईन, होम डेकोर, हाउसहोल्ड टिप्स

रंग और प्रकाश व्यवस्था

मंदिर के लिए लाल और ऑरेंज जैसे चमकीले रंगो का प्रयोग करें। क्योंकि गहरे रंगों को जोड़ने से आपके छोटे मंदिर को सकारात्मक ऊर्जा मिल सकती है चाहे यह घर के अंधेरे कोने में स्थित क्यों न हो।दीवार पर ओम का चिन्ह इस पूजा क्षेत्र में एक धार्मिक प्रभाव डालता है।

बंद दरवाजों के पीछे

आप अपने घर के मंदिर को गलियारे या बालकनी के अंतिम छोर पर रखकर सार्वजनिक क्षेत्रों से दूर बना सकते है प्राइवेसी के लिए एक दरवाजे का निर्माण करें। इस ढंग से डिजाइन किए पूजा घर में आकर्षक कांच के दरवाज़े का इस्तेमाल करने से अच्छा लुक मिलता है।

वुडन पूजा रूम

पूजा रूम (Puja Ghar) में संगमरमर की सीढ़ी और चमकदार वॉलपेपर खूबसूरती बढाने के साथ साथ शांति भी पैदा करते हैं। साइड में बड़ी बड़ी खिड़कियों से आती ढेर सारी रौशनी पूजा रूम को मिट्टी के जैसा कमरा दिखाने में मदद करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…