टैटू को स्टाइलिश बनाने के लिए चुने सही जगह, लगेंगी बेहद खूबसूरत
टैटू (Tattoo) काफी सुंदर लगते हैं, लेकिन आपको इस बात का पता होना चाहिए कि आपको किस डिजाइन का टैटू बनवाना है और शरीर के किस हिस्से में बनवाना है। यह टैटू हमेशा के लिए होता हैं, इसलिए आपको बहुत सोच समझ कर इन्हें बनवाना…

टैटू (Tattoo) काफी सुंदर लगते हैं, लेकिन आपको इस बात का पता होना चाहिए कि आपको किस डिजाइन का टैटू बनवाना है और शरीर के किस हिस्से में बनवाना है। यह टैटू हमेशा के लिए होता हैं, इसलिए आपको बहुत सोच समझ कर इन्हें बनवाना चाहिए।
टैटू का भी अपना एक स्टाइल होता हैं और इसकी जगह का चुनाव आपके स्टाइल में निखार लाने का काम करता हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि महिलाओं को अपने शरीर के किस हिस्से में टैटू (Tattoo) बनवाना चाहिए।
कलाई
कलाई में टैटू (Tattoo) बनवाना काफी सही रहता है। कलाई में टैटू बनवाने में समय भी कम लगता है और यह दर्द भी कम करता है। कलाई पर बने टैटू की केयर करना भी काफी आसान होती है।
बाहों में अंदर की तरफ
अगर आप अपने हाथों के अंदर की तरफ टैटू (Tattoo) बनवाती हैं तो यह भी आपको दर्द दे सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस जगह पर फैट सेल्स होती है, जिससे कि इस प्रक्रिया के दौरान अधिक दर्द पैदा हो जाता है।आप अपने व्यक्तित्व से जुड़े किसी भी तरह के शब्द को टैटू के तौर पर अपनी बाहों के अंदर बनवा सकती हैं।
एंकल
शरीर के इस अंग में टैटू (Tattoo) बनवाने से काफी कम दर्द होता है, एंकल टैटू अच्छे डिजाइन्स के साथ काफी ट्रेंडी लगते हैं।आप सिर्फ एक बूट्स या सैंडल पहनकर इस टैटू को फ्लॉन्ट कर सकती हैं और एंकल टैटू को छुपाना काफी आसान होता है।
कान के अंदर की तरफ
अगर आपको प्यारे और छोटे टैटू (Tattoo) काफी पसंद है, तो ऐसे में आप अपने कान के अंदर टैटू को बनवा सकती हैं।लेकिन इसमें आपको काफी दर्द सहना पद सकता है।
गर्दन के नीचे
गर्दन के नीचे टैटू (Tattoo) बनवाना आजकल काफी ट्रेंड में है। भले ही इस टैटू को बनवाने में काफी दिक्कत आती है, लेकिन उसके बावजूद महिलाएं इस टैटू को बनवाना पसंद करती हैं।
कान के पीछे
यह सबसे स्टाइलिश जगह है, जहां पर आप टैटू (Tattoo) को बनवा सकती हैं। इस जगह पर दर्द काफी होता है। आमतौर यह हिस्सा बालों के पास होता है, लेकिन यह काफी अच्छा लगता है। आप इस टैटू को अपनी गर्दन तक भी बनवा सकती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
