डार्क स्किन के लिए चुने लिपस्टिक ये शेड्स, दिखेंगी गॉर्जियस
आज के समय महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि सिर्फ गोरा रंग होना ही काफी नहीं होता. सांवली रंगत पर भी सब कुछ खिलता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं सांवली त्वचा वाली महिलाओं के लिए Lipstick शेड्स की जो आपको परफेक्ट लुक…
24GhanteOnline
February 13, 20262 min read
आज के समय महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि सिर्फ गोरा रंग होना ही काफी नहीं होता. सांवली रंगत पर भी सब कुछ खिलता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं सांवली त्वचा वाली महिलाओं के लिए Lipstick शेड्स की जो आपको परफेक्ट लुक दिलाने में मदद करती हैं. चाहे बॉलीवुड की दीवाएं हों या फिर टॉप मॉडल्स, डस्की स्किन में वे ये Lipstick शेड्स आजमाकर गॉर्जियस लुक पाती हैं.
चॉकलेट ब्राउन
यह कॉपर ब्राउन से काफी अलग होता है. चॉकलेट ब्राउन बहुत गहरा कलर है. डार्क स्किन टोन पर यह नैचुरल नजर आता है. यदि आप सिंपल लुक में रहना चाहती हैं, तो अपने होंठों पर चॉकलेट ब्राउन शेड ट्राई करें. यह फैशनेबल और बहुत अलग दिखता है.
कॉपर ब्राउन
कॉपर ब्राउन सांवली स्किन टोन वाली महिलाओं पर बहुत आकर्षक लगता है. कॉपर ब्राउन कलर के विभिन्न रंग स्वाभाविक रूप से डस्की स्किन को परफेक्ट look देने में मदद करते हैं. यह शेड हर तरह की ड्रेस और इवेंट के साथ काम करता है. इस Lipstick शेड को आप एथनिक और वेस्टर्न किसी भी ड्रेस के साथ ट्राई कर सकती हैं.
रोज पिंक
रोज के चमकीले शेड्स सांवली त्वचा पर खूबसूरत नजर आते हैं. डार्क स्किन के लिए कोरल पिंक या रोज पिंक शेड्स परफेक्ट हैं. बाजार में रोज के अलग-अलग शेड्स उपलब्ध हैं. अपनी पसंद के अनुसार इन शेड्स का इस्तेमाल कर आप अपने लुक को संवार सकती हैं.
मजेंटा
डार्क स्किन के लिए इस शेड्स की Lipstick बेहद पॉपुलर है. यह शेड एशियन डार्क, अफ्रीकन डार्क और अफ्रीकन- एशियन डार्क स्किन टोन के लिए परफेक्ट है. सांवली त्वचा पर मजेंटा शेड काफी खूबसूरत नजर आता है, जो आपकी सुंदरता में चार-चांद लगा देता है.
बेज कलर
बेज कलर किसी भी स्किन टोन और किसी भी कलर की ड्रेस के साथ मैच करता है बेज कलर गोरी रंग की लड़कियों के साथ ही सांवली रंग की लड़कियों पर भी खूब खिलता है. इसे आप किसी भी केज़ुअल वियर या ऑफिस वियर के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं. यह सांवली स्किन टोन की महिलाओं के लिए सबसे अच्छा Lipstick शेड है.
न्यूड
अगर आप सिंपल, सॉफ्ट और फॉर्मल लुक चाहती हैं, तो न्यूड Lipstick से बेहतर और क्या हो सकता है. अपने होठों को ब्रोंज से लाइन करें और सावधानी से न्यूड Lipstick लगाएं. इस शेड में सांवली त्वचा की खूबसूरती निखरकर सामने आती है.
Tags:correct way to apply lipstickdark color lipstick aplying tutorialbeauty tips for lipstickdiffret types of lipstick shdesdifferent ways to use lipstickdifferent shades of lipsticks
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
