24 घण्टे ऑनलाइन

गैस बर्नर साफ करने में हो रही है मुश्किल, ये टिप्स करेंगी काम आसान

महिलाएं रसोई में काम करते वक्त साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखती हैं लेकिन फिर भी कुछ न कुछ गंदगी फैल ही जाती है। ऐसे ही गैस स्टोव पर जब खाना पकाया जाता है तो उन पर कुछ न कुछ गिर जाता है और अगर इन्हें सही ढंग से साफ न किया…

24GhanteOnline
January 3, 2026
2 min read

महिलाएं रसोई में काम करते वक्त साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखती हैं लेकिन फिर भी कुछ न कुछ गंदगी फैल ही जाती है। ऐसे ही गैस स्टोव पर जब खाना पकाया जाता है तो उन पर कुछ न कुछ गिर जाता है और अगर इन्हें सही ढंग से साफ न किया जाए तो गैस बर्नर (Gas Burner) काले पड़ जाते हैं।  ऐसे में जरूरत होती है इन्हें हफ्ते दर हफ्ते साफ करने की। इन काले पड़े बर्नरों को साफ करने के लिए घंटों मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में कुछ आसान टिप्स अपनाकर इन्हें कुछ ही मिनटों में चमकाया जा सकता है। गैस के बर्नर (Gas Burner) साफ करने के घरेलू टिप्स-

- 2 कप पानी में एक नींबू का रस डालकर गर्म कर लें। अगर आपके पास सिरका है तो 3 चम्मच सिरके को पानी में डाल दें।पानी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं।गैस के बर्नर को पानी में डालकर 5 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद इन्हें लोहे के स्क्रबर या फिर लोहे के ब्रश ले रगड़कर साफ कर लें।

- बर्नर निकाल कर सबसे पहले पिन ले कर उसके छेद में घुसी गंदगी को साफ कीजिये। उसमें लगे चिपचिपे पदार्थ को साफ करने के लिये पानी और बेकिंग सोडा का पेस्ट बना कर उस पर लगाइये। फिर हल्के से रगडिये और साफ पानी से धो लीजिये। जब बर्नर सूख जाए तब उसे फिक्स कर दीजिये।

- आपको अपने चूल्‍हे के बर्नर को रातभर के लिए एक जिप वाले पैकेट में रखना होगा। इस पैकेट में अमोनिया डालना होगा। दूसरे दिन सुबह जब आप जिप बैग से बर्नर निकालेंगी तो आप पाएंगी कि वह पूरी तरह से साफ हो चुका है।

- सिरके को पानी के साथ मिला कर स्‍प्रे तैयार करें और गैस स्‍टोव में स्‍प्रे करें। इसे कुछ मिनट तक गैस स्‍टोव पर लगा रहने दें और फिर स्‍पंज की सहायता से इसे साफ कर लें।

- बर्तन धोने वाले साबुन में बेकिंग सोडा घोल लें और इस लिक्विड में स्‍पंज को डुब कर पूरे गैस स्‍टोव पर ये मिश्रण लगाएं और कुछ समय के लिए लगा हुआ छोड़ दें। बाद में गरम पानी से गैस स्‍टोव को साफ करें। इससे आपकी गैस बहुत अच्‍छे से समक जाएगी ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…