24 घण्टे ऑनलाइन

कुष्ठ रोगियों के प्रति मत भिन्नता को दूर करना समाज के हित में: आलोक कुमार त्रिपाठी

लखनऊ। लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (LJA) की तरफ से शनिवार की सुबह बरगवां-एलडीए (कृष्णानगर) स्तिथ आदर्श कुष्ठ आश्रम में वहां रहने वालों के लिए बड़ी मात्रा में कपड़े एलजेए के अध्यक्ष/उ. प्र. मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति…

24GhanteOnline
March 29, 2025
2 min read

लखनऊ। लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (LJA) की तरफ से शनिवार की सुबह बरगवां-एलडीए (कृष्णानगर) स्तिथ आदर्श कुष्ठ आश्रम में वहां रहने वालों के लिए बड़ी मात्रा में कपड़े एलजेए के अध्यक्ष/उ. प्र. मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के कोषाध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी (Alok Kumar Tripathi) ने आश्रम के मैनेजर प्रेम जी को भेंट किए।

इस अवसर पर आलोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि LJA संगठन पिछले काफी समय से कुष्ठ रोगियों के साथ खड़ा रहा है और हर संभव मदद करने के साथ ही इस समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता रहा है।

समाज में फैली कुष्ठ रोगियों के प्रति मत भिन्नता को दूर करने के लिए ही LJA परिवार कुष्ठ रोगियों के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, और इस तरह के कार्यक्रम से कुष्ठ रोगियों में भी आत्म विश्वास बढ़ता है। उन्होने कहा कि समाज में इस तरह के लोगों को भी मुख्य धारा से जोड़ना होगा तभी उनका विकास होगा साथ ही समाज में फैली भ्रांतियों पर विराम लगेगा।

संभल के कायाकल्प में जुटी योगी सरकार, बहजोई में अत्याधुनिक जिला अस्पताल की सौगात


इस मौके पर महिला इकाई की अध्यक्ष डाॅ. वंदना अवस्थी, एलजेए के महामंत्री विजय आनंद वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय पांडेय, सदस्य अर्जुन द्विवेदी, रंजीत सिंह एवं लखनऊ इकाई के निवर्तमान संयुक्त सचिव एडवोकेट अतुल कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।

आश्रम के मैनेजर प्रेम जी ने कहा कि आश्रम के कुष्ठ रोगियों की दुआएं सदैव संगठन के साथ हैं। उन्होने कपड़ों के लिए एलजेए का आभार व्यक्त किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें