24 घण्टे ऑनलाइन

अब थराली में मची तबाही: आधी रात फटा बादल, मलबे में दबे कई घर

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में गुरुवार देर रात बादल फटने (Cloudburst) के बाद मलबे और पानी ने इलाके की सड़कों और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। दो लोगों के लापता होने की भी खबर है। इस दौरान थराली के नगर…

24GhanteOnline
August 23, 2025
2 min read
अब थराली में मची तबाही: आधी रात फटा बादल, मलबे में दबे कई घर

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में गुरुवार देर रात बादल फटने (Cloudburst) के बाद मलबे और पानी ने इलाके की सड़कों और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। दो लोगों के लापता होने की भी खबर है। इस दौरान थराली के नगर पालिका अध्यक्ष और एसडीएम के आधिकारिक आवास में मलबा घुस गया, जिससे इन इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।

चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने बताया, “कल रात थराली में बादल फटने (Cloudburst) की घटना हुई, जिससे थराली और आसपास के इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। एक महिला अपने घर के मलबे में फंस गई है और एक पुरुष लापता है। संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।

प्रशासन और अन्य टीमें मौके पर हैं और निकासी और बचाव कार्य जारी है।” मलबे की चपेट में कई वाहन दब गए और कुछ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सागवाड़ा गावं मे एक लड़की के भवन के अंदर मलबे मे दबने की सूचना है। वहीं, चेपड़ों बाजार में भी एक शख्स के लापता है।

Image

🚨 थराली क्षेत्र से आपदा अपडेट 🚨

बीती रात्रि थाना थराली क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना थराली पुलिस ने रात्रि में ही मुस्तैदी दिखाते हुए स्थानीय लोगो को सतर्क किया तथा घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया। pic.twitter.com/5MaiBgTc5D


— Chamoli Police Uttarakhand (@chamolipolice) August 23, 2025

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार, आज दिनांक 23.08.2025 को समय रात्रि लगभग 12:48 बजे तहसील थराली अन्तर्गत टुनरी गदेरे में पानी बढ़ने के कारण तहसील परिसर एवं चेपड़ो बाजार, कोटद्वीप बाजार एवं कुछ घरों में मलबा 01 से 02 फीट घुसा है तथा कुछ वाहन भी मलबे में दबे हैं राजस्व उपनिरीक्षक थराली द्वारा बताया गया है कि ग्राम सगवाडा में एक मकान में मलबा आने के कारण 01 लड़की की मलबे में दबने की सूचना प्राप्त हुई. जिसको निकालने की कार्यवाही गतिमान है।

Image

खोज बचाव एवं राहत कार्य के लिए तहसील प्रशासन, पुलिस विभाग, सिविल पुलिस, डीडीआरएफ, फायर सर्विस घटनास्थल पर मौजूद हैं एवं एनडीआरएफ एसडीआरएफ घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। विस्तृत सूचना जनपद से प्राप्त होने पर प्रेषित की जायेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें