24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मंडी समितियों के विकास के लिए 24 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी

जयपुर। किसानों और व्यापारियों के लिए कृषि उपज मंडी समितियों में अधिक से अधिक सुविधाएं विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने 24 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के लिए प्रशासनिक और…

24GhanteOnline
February 13, 2025
1 min read

जयपुर। किसानों और व्यापारियों के लिए कृषि उपज मंडी समितियों में अधिक से अधिक सुविधाएं विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने 24 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शर्मा ने कृषि उपज मंडी समिति लालसोट, भवानीमंडी, देवली और कोटपुतली में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 7.27 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, "इसके अलावा, कृषि उपज मंडी समिति लूणकरणसर, श्रीकरणपुर, बीकानेर (अनाज), पूगल रोड (अनाज), बीकानेर, खाजूवाला, माधोपुर, नोखा, श्रीडूंगरगढ़ और पदमपुर में संपर्क सड़कों के निर्माण के लिए 16 73 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं ।"

विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) द्वारा उपरोक्त कार्यों के लिए स्वीकृत की गई लगभग 24 करोड़ रुपए की राशि से कृषि उपज मंडी समितियों का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा , जिससे व्यापारियों और किसानों को अधिकतम सुविधाएं मिलेंगी।

साथ ही संपर्क सड़कों के निर्माण से किसानों और आम जनता को मंडी समिति तक पहुंचने में सुविधा होगी। साथ ही, किसानों को कृषि जिंसों को बेचने में समय और ईंधन की भी बचत होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…