24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को जान से मारने की धमकी, हिरासत में आरोपी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर में फोन कर भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है। सात महीने में ये दूसरी…

24GhanteOnline
February 22, 2025
2 min read

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर में फोन कर भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है। सात महीने में ये दूसरी बार है, जब दौसा जेल से सीएम को धमकी भरा कॉल गया है। इसके 2 दिन पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) को दौसा की सेंट्रल जेल से ही धमकी दी गई। इसी जेल में बंद कैदी ने फोन कर सीएम को मारने की धमकी दी है। जानकारी सामने आने के बाद दौसा पुलिस ने जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने जेल से मोबाइल बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि पॉक्सो के आरोप ने दो कॉल किए थे। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है।

आधी रात को दी धमकी


मुख्यमंत्री को धमकी देने का मामला मामला देर रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मामले की जांच में लग गई। जेल में बंंद युवक पास ये फोन कहां से आया और उसने धमकी क्यों दी, इन सभी जवालों के जवाब ढूंढने के लिए जांच की जा रही है।

आरोपी पोक्सो केस में है बंद


यह पहला मौका नहीं है, जब राजस्थान के सीएम को जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले भी भजनलाल शर्माी को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। साल 2024 के जुलाई महीने में दौसा जेल से मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी भरा कॉल आया था।

एयर इंडिया पर भरोसा भ्रम…, विमान में टूटी सीट मिलने पर छलका शिवराज का दर्द


शुक्रवार रात दूसरी बार इसी जेल से उसी वारदात को दोहराया गया है। जुलाई में धमकी देने वाला आरोपी और अभी धमकी देने वाला आरोपी पोक्सो केस में बंद है।अब जेल से ही सीएम को दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिलने पर जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…