24 घण्टे ऑनलाइन

कांग्रेस सरकार के ढुलमुल रवैये से रिफाइनरी के काम में हुई देरी : मुख्यमंत्री

बाड़मेर। रिफाइनरी का काम अक्टूबर 2022 में पूरा होना था, लेकिन कांग्रेस सरकार के ढुलमुल तरीको के कारण 2023 के अंत तक तीन चौथाई काम भी पूरा नहीं हो सका ये कहना है मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) का। बाड़मेर…

24GhanteOnline
January 10, 2025
2 min read

बाड़मेर। रिफाइनरी का काम अक्टूबर 2022 में पूरा होना था, लेकिन कांग्रेस सरकार के ढुलमुल तरीको के कारण 2023 के अंत तक तीन चौथाई काम भी पूरा नहीं हो सका ये कहना है मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) का।

बाड़मेर में उन्होंने कहा कि हमने पिछले एक साल में 13500 करोड़ रुपए व्यय कर रिफाइनरी का 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा कर लिया है। मैंने आज ही 3 से 4 महीने में रिफाइनरी में कच्चा तेल लाया जाकर इसके रिफाइनिंग का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं । भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने रिफाइनरी के साथ इसके आस पास औद्योगिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए भी कोई पहल नहीं की।

हमारी सरकार रिफाइनरी के पास रीको के तरफ़ से प्लग एंड प्ले आधारित व्यवस्था स्थापित कर रही है ताकि उद्यमियों द्वारा शुरुआती दौर में बिना अधिक पूंजी लगाए उद्योग शुरू करे जा सके। इस अनूठे प्रयास से रिफाइनरी के पास बड़ी संख्या में लोगो को रोजगार मिलेगा तथा पेट्रो जोन में तत्काल औद्योगिक गतिविधियां प्रारंभ हो सकेंगी।

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि हमारी सरकार जुमलेबाजी में समय खराब करने की जगह सीधे एक्शन पे ध्यान देती है और इसी कारण से लंबे समय से प्रतीक्षित रिफाइनरी शीघ्र शुरू होने जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।