24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इंदिरा गांधी फीडर का किया निरीक्षण

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि प्रदेश की प्रगति में किसानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। किसान मजबूत होगा तो प्रदेश मजबूत होगा। हमारी सरकार किसानों के सशक्तीकरण तथा पर्याप्त पानी उपलब्ध…

24GhanteOnline
April 8, 2025
4 min read

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि प्रदेश की प्रगति में किसानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। किसान मजबूत होगा तो प्रदेश मजबूत होगा। हमारी सरकार किसानों के सशक्तीकरण तथा पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए नहर प्रणाली को बेहतर बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) का जगह-जगह भव्य स्वागत—


इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) का हनुमानगढ़ के लखूवाली, घग्घर डायवर्जन चैनल प्वाइंट और कोहला सहित विभिन्न स्थानों पर आमजन ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। आमजन ने बजट घोषणाओं के लिए भी श्री शर्मा का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने हनुमानगढ़ के लखूवाली हेड, घग्घर डायवर्जन चैनल तथा घग्घर नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने घग्घर नदी के जल प्रवाह क्षमता तथा डायवर्जन चैनल की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घग्घर नदी के बहाव क्षेत्र में आवश्यक कार्य तथा बाढ़ सुरक्षा के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को राहत देने तथा बाढ़ से जन-धन की हानि को रोकने के लिए घग्घर नदी के बहाव क्षेत्र में 325 करोड़ रूपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा की दृष्टि से कार्य करवाने की घोषणा की थी।

श्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने मंगलवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन हनुमानगढ़ में किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, माही बेसिन का प्रबंधन, इंदिरा गांधी नहर परियोजना के सुदृढ़ीकरण सहित विभिन्न निर्णय लिए हैं, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए तथा आमजन को पर्याप्त पेयजल मिल सके। उन्होंने कहा कि आईजीएनपी के सुदृढ़ीकरण के लिए 3 हजार 400 करोड़ रूपये के कार्य करवाए जाएंगे। साथ ही, भाखड़ा और गंग नहरों से जुड़ी खालों संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भी आवश्यक कार्य किए जाएंगे।

राज्य सरकार के निर्णयों से किसान हुए सशक्त—


उन्होंने (CM Bhajanlal Sharma) कहा कि श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ गेहूं के सर्वाधिक उत्पादन वाले जिले हैं। ऐसे में गेहूं की एमएसपी में वृद्धि से स्थानीय किसानों को लाभ होगा। साथ ही, किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी से किसानों को आर्थिक संबल मिला है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली, पानी उपलब्ध कराएगी, जिससे वे अपनी जमीन पर पूरी उपज ले सकेंगे। हमारी सरकार संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान पहले दिन पंजाब, हरियाणा तथा हनुमानगढ़ में विभिन्न हेड, नहरी तंत्र तथा बैराज का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने इन्दिरा गांधी फीडर प्रणाली की विस्तार से जानकारी ली तथा सिंचाई पानी की समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) सबसे पहले पंजाब के तरनतारन जिले में स्थित हरिके बैराज पहुंचे। उन्होंने वहां हरिके हेड पर नहरी तंत्र की प्रक्रिया का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से नहरी तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए चर्चा की। इसके बाद श्री शर्मा ने मल्लेवाला हेड, बल्लेवाला हेड, बीकानेर केनाल, फिरोजपुर फीडर एवं इंदिरा गांधी फीडर का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नहर तंत्र तथा सिंचाई परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।

इंदिरा गांधी नहर के रिलाईनिंग कार्यों का किया निरीक्षण—


श्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) हवाई निरीक्षण के बाद हरियाणा के सिरसा जिला स्थित लोहगढ़ हेड पहुंचे। उन्होंने भाखड़ा सिंचाई परियोजना के लिए इंदिरा गांधी फीडर और सरहिन्द फीडर के मध्य बने लिंक का निरीक्षण किया। साथ ही, इन्दिरा गांधी फीडर पर बने हेड एवं नहर की रिलाईनिंग कार्यों का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जल संसाधन विभागीय अधिकारियों ने मैप के जरिए संपूर्ण क्षेत्र में जल की उपलब्धता एवं नहर के अंतिम छोर तक पहुंच सहित अन्य जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि राज्य बजट 2024-25 में इंदिरा गांधी मुख्य नहर के बेहतर संचालन हेतु 23 करोड़ रूपये की लागत से स्काडा सिस्टम विकसित करने तथा फिरोजपुर फीडर के अन्तर्गत प्रदेश के हिस्से का पानी उपलब्ध कराने के लिए 200 करोड़ रूपये की लागत से कार्य करवाने की घोषणा की गई थी।

इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा, जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत, ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हीरालाल नागर, विधायक श्री गुरवीर सिंह, श्री संजीव बेनीवाल, श्री गणेशराज बंसल, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन श्री अभय कुमार, मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव (पश्चिम) श्री अमरजीत सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…